अपराध – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Wed, 11 Mar 2026 10:31:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png अपराध – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 नरसिंहपुर के जैन मंदिर में देर रात चोरी: चार ताले तोड़कर ले गए मूर्तियां और नगदी https://satyakampost.com/archives/63246 Wed, 11 Mar 2026 10:31:53 +0000 https://satyakampost.com/?p=63246 नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र के रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में देर रात चोरी हो गई। चोर चार ताले तोड़कर दो मूर्तियां, 11 छत्र, दो सिंहासन और 50 हजार रुपये नगद समेत करीब 6–7 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामनिवारी स्थित एक जैन मंदिर में मंगलवार देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर मूर्तियां, छत्र, सिंहासन और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार सहित अंदर लगे कुल चार ताले तोड़ दिए। इसके बाद मंदिर में रखे धार्मिक और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

मंदिर से यह सामान हुआ चोरी
मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, चोर यहां से भगवान की दो मूर्तियां, 11 छत्र, दो सिंहासन और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर भाग निकले। चोरी गई धार्मिक सामग्री और नगदी की कुल कीमत लगभग 6 से 7 लाख रुपये आंकी जा रही है।

सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को लगी जानकारी
घटना का पता बुधवार सुबह तब चला, जब रोजाना की तरह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के ताले टूटे हुए देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखने पर मूर्तियाँ और अन्य सामान गायब मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

तीन ताले भी साथ ले गए चोर
बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के तीन ताले भी अपने साथ ले गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है और चोर पहले से मंदिर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद जैन समाज और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।

]]>
पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मुख्य डाकघर परिसर को कराया खाली https://satyakampost.com/archives/63200 Tue, 10 Mar 2026 10:53:44 +0000 https://satyakampost.com/?p=63200 जैसलमेर के मुख्य डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ISI के नाम से आए ई-मेल में पांच गैस बम ब्लास्ट की चेतावनी दी गई। सूचना पर पुलिस ने परिसर खाली करवाकर तलाशी शुरू कर दी।

सीमावर्ती जिले जैसलमेर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के मुख्य डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करवाकर सील कर दिया गया और वहां मौजूद सभी कर्मचारियों व पासपोर्ट के लिए आए आवेदकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ई-मेल में दोपहर 1 बजे ब्लास्ट की धमकी
जानकारी के अनुसार, जैसलमेर शहर के मुख्य डाकघर (मेन पोस्ट ऑफिस) परिसर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। इस मेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के नाम का जिक्र करते हुए दावा किया गया कि कार्यालय परिसर में पांच गैस बम लगाए गए हैं, जो दोपहर करीब 1 बजे विस्फोट कर सकते हैं।

ई-मेल पढ़ते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को खाली करवाने की कार्रवाई शुरू की गई।

सुरक्षा के तहत पूरा डाकघर परिसर खाली
सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर केवल पासपोर्ट सेवा केंद्र ही नहीं, बल्कि पूरे मुख्य डाकघर परिसर को खाली करवाया। डाकघर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना लिया। आसपास के क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही भी अस्थायी रूप से रोक दी गई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से भवन के हर हिस्से को खंगाला जा रहा है।

सीमावर्ती जिला होने से बढ़ी सतर्कता
जैसलमेर का पाकिस्तान सीमा से सटा होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए हमेशा संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में धमकी भरे ई-मेल में ISI का नाम सामने आने के बाद प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया। सूत्रों के अनुसार सेना की खुफिया एजेंसियां और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रही हैं।

‘साइबर टेरर’ के एंगल से भी जांच
इस मामले को केवल धमकी तक सीमित मानकर नहीं छोड़ा जा रहा है। पुलिस और साइबर सेल की टीम अब उस आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन को ट्रेस करने में जुट गई है, जिससे यह ई-मेल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह दहशत फैलाने की शरारती कोशिश भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे साइबर टेरर के संभावित मामले के रूप में भी जांच रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम ई-मेल के डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण कर रही है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किस स्थान और किस डिवाइस से भेजा गया था।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम पूरे डाकघर परिसर और पासपोर्ट सेवा केंद्र के भवन की गहन तलाशी ले रही है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की तलाश में हर कमरे, गलियारे और आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें। जांच पूरी होने के बाद ही परिसर को दोबारा आमजन के लिए खोला जाएगा।

]]>
पटना में खौफनाक वारदात: मोबाइल छीनने आए बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान https://satyakampost.com/archives/63152 Mon, 09 Mar 2026 07:33:52 +0000 https://satyakampost.com/?p=63152 पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने युवक कुणाल को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए।

राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास स्थित कावेरी स्वीट्स के समीप बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने युवक से मोबाइल और नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। आलमगंज थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों में चाकूबाजी की यह दूसरी घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवक कावेरी स्वीट्स के पास से गुजर रहा था। तभी चार की संख्या में आए अपराधियों ने उसे घेर लिया। अपराधियों ने पहले युवक के साथ धक्का-मुक्की की और उसके सामान छीनने की कोशिश की। जब युवक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चाकू लगने से युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद अपराधी उसके पास मौजूद कीमती मोबाइल फोन और नकद पैसे लूटकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से पटना आया हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

]]>
विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम करने वाले नाबालिग समेत दो गिरफ्तार https://satyakampost.com/archives/63100 Sun, 08 Mar 2026 08:42:19 +0000 https://satyakampost.com/?p=63100 खुफिया विभाग के इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने विशेष ऑपरेशन के तहत कपूरथला में हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पांच पिस्टल बरामद हुई हैं। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों के पास से 7.65 एमएम के 5 देसी पिस्टल बरामद किए गए हैं। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि जल्द ही प्रेसवार्ता करके पूरा नेटवर्क का खुलासा करेंगे।

जिला पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोग फिलीपींस और यूएई में रहने वाले विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश से गैर-कानूनी हथियार खरीदे थे और उन्हें क्रिमिनल गैंग को सप्लाई कर रहे थे।

बरामद हथियारों का इस्तेमाल इलाके में फायरिंग और जबरन वसूली की गतिविधियों के लिए किया जाना था। आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

]]>
अमृतसर में कांस्टेबल की हत्या: घरेलू विवाद में रिश्तेदारों ने पीट कर मार डाला https://satyakampost.com/archives/63046 Sat, 07 Mar 2026 08:56:21 +0000 https://satyakampost.com/?p=63046 अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के गांव जगदेव कलां में घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने घर पर हमला कर लोहे की रॉड और डंडों से कांस्टेबल से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव जगदेव कलां निवासी जगजीत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे और गुरदासपुर में एक डीएसपी के सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी से घर लौटे थे। इसी दौरान पुराने घरेलू विवाद को लेकर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।

मृतक की भतीजी जतिंदर कौर ने बताया कि गांव निवासी बलराज सिंह उनका रिश्तेदार है और उसके साथ कुछ समय से विवाद चल रहा है। गत दिवस वह अपने साथ कई लोगों को लेकर गाड़ियों में सवार होकर घर पहुंचा था। आरोप है कि सभी ने मिलकर जगजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जगजीत सिंह के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घटना के बाद हमलावर मौके से चले गए। परिजन घायल जगजीत सिंह को अमृतसर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

]]>