खेल – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Thu, 08 Oct 2026 10:39:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png खेल – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 अजीत अगरकर के जाते ही एक्टिव हुए रवींद्र जडेजा https://satyakampost.com/archives/69500 Thu, 08 Oct 2026 10:39:51 +0000 https://satyakampost.com/?p=69500 भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के यह कन्फर्म करने के कुछ घंटे बाद कि अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है, भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने X पर एक पोस्ट किया। जडेजा ने BCCI की ओर से सेलेक्टर की खाली जगह के लिए पोस्ट किए गए ट्वीट पर कमेंट किया और पूछा कि इस पद के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है।

जडेजा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्‍यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। किसी ट्वीट पर उनका आखिरी जवाब 19 फरवरी को आया था, जब उन्होंने नेपाल क्रिकेट से जुड़े एक ट्वीट पर भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत की थी।

खुलकर कोई टकराव नहीं
रवींद्र जडेजा और अजीत अगरकर के बीच कभी खुलकर कोई टकराव नहीं हुआ। हालांकि, भारतीय T20I टीम में सीनियर खिलाड़ियों की जगह जूनियर खिलाड़ियों को लाने में अगरकर ने अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम की बुरी हार के बाद अगरकर को लगा कि भारतीय टीम को युवा खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने एक ऐसी योजना बनाई जिससे टीम अपनी पुरानी पहचान से अलग एक नई पहचान के साथ खेले।

उनकी इस योजना पर तब कुछ समय के लिए रोक लग गई जब T20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की भारतीय टीम में वापसी हुई। हालांकि, जिस दिन भारत ने वर्ल्ड कप जीता, उसी दिन इन तीनों खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इससे टीम में बड़े बदलाव की वह प्रक्रिया शुरू हो गई जिसे अगरकर महीनों से चाहते थे।

वनडे सीरीज से बाहर रहे
अगरकर के कार्यकाल के दौरान इस भारतीय ऑलराउंडर को 2024 में श्रीलंका और 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया था। हालांकि, पूर्व चीफ सेलेक्टर का हमेशा से यही कहना था कि जडेजा वनडे टीम का एक अहम हिस्सा हैं।

इस फैसले से निराश ऑलराउंडर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें इस फैसले से कोई हैरानी नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जडेजा ने कहा था, “(सिलेक्शन) मेरे हाथ में नहीं है। मैं जरूर खेलना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “आखिरकार, टीम मैनेजमेंट, सेलेक्टर, कोच और कप्तान की अपनी सोच होती है और इस सीरीज के लिए मुझे न चुनने के पीछे उनकी अपनी वजहें होंगी। उन्होंने मुझसे बात की थी, इसलिए टीम की घोषणा होने के बाद मुझे कोई हैरानी नहीं हुई।”

]]>
ILT20 में दिखेगा अफगानी खिलाड़ियों का जलवा, 25 क्रिकेटर्स को मिला मौका https://satyakampost.com/archives/69497 Thu, 08 Oct 2026 09:55:39 +0000 https://satyakampost.com/?p=69497 अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत अफगानिस्तान के कुल 25 खिलाड़ी डीपी वर्ल्ड आईएल टी-20 के पांचवें सत्र में छह फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। इन खिलाड़ियों में देश के कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ-साथ उभरते हुए खिलाड़ी भी शामिल हैं।

तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पांचवें सत्र की खिलाड़ी नीलामी में अफगानिस्तान के प्रमुख फगान खिलाड़ियों में शामिल रहे जो देश में टी-20 प्रतिभा की गहराई और स्तर को दर्शाता है।

एसीबी और ईसीबी के बीच हुए समझौते के तहत आईएल टी-20 की सभी छह फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में अफगानिस्तान के कम से कम चार खिलाड़ियों को शामिल करना होगा। इसके अलावा पांचवें सत्र के खेल नियमों के तहत प्रत्येक टीम की अंतिम एकादश में अफगानिस्तान के कम से कम दो खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य है।

इससे पूरे टूर्नामेंट के दौरान अफगानिस्तान के क्रिकेटरों को लगातार खेलने के अवसर मिलेंगे। इस समझौते से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को दुनिया के शीर्ष टी-20 खिलाड़ियों के साथ खेलने और प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता में बहुमूल्य अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

]]>
भुवनेश्‍वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे कैसे खुले https://satyakampost.com/archives/69476 Wed, 07 Oct 2026 11:39:35 +0000 https://satyakampost.com/?p=69476

भुवनेश्‍वर कुमार की चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि अजीत अगरकर इस पक्ष में नहीं थे कि भुवनेश्‍वर कुमार की टी20 टीम में वापसी हो।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अगरकर पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते थे, जिसका मतलब था कि युवाओं का मौका दिया जाए जबकि भुवनेश्‍वर कुमार लगातार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके प्रभावित कर रहे थे।

अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में समाप्‍त हुआ और जैसे ही न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम चयन किया तो भुवनेश्‍वर कुमार के नाम पर मुहर लगा दी। भुवी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2022 में नेपियर में खेला था।

आरपी सिंह ने लगाया जोर

रिपोर्ट में बताया गया कि सेंट्रल जोन के चयनकर्ता आरपी सिंह ने भुवनेश्‍वर कुमार का नाम आगे बढ़ाया था। मगर अगरकर का उन्‍हें समर्थन नहीं मिला था। अगरकर के जाने के बाद अंतर‍िम अध्‍यक्ष प्रज्ञान ओझा और अन्‍य चयनकर्ताओं ने भुवी के अनुभव को तरजीह दी। विशेषकर इसलिए क्‍योंकि जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के लिए उपलब्‍ध नहीं हैं।

भुवी का शानदार आईपीएल

भुवनेश्‍वर कुमार ने आईपीएल में लगातार दो सीजन शानदार प्रदर्शन किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 2025 में भुवी ने 17 विकेट चटकाए जबकि 2026 में 28 विकेट झटके। भुवी में नई गेंद को दोनों दिशा में स्विंग कराने की क्षमता है। वो पावरप्‍ले में विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं।

]]>
तन्मय बलोदा की फिरकी के जाल में फंसा ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया ने दूसरी मैच जीतकर सीरीज को किया अपने नाम https://satyakampost.com/archives/69473 Wed, 07 Oct 2026 11:26:18 +0000 https://satyakampost.com/?p=69473

 ऑलराउंडर तन्मय बलोदा ने शानदार गेंदबाजी से भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराया। पहले मैच में भी टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी और इसी के साथ दो मैचों की सीरीज को भी इंडिया अंडर-19 टीम ने अपने नाम कर लिया है। दूसरे मैच में हरियाणा के तन्मय की फिरकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को समझ में नहीं आई।

उन्होंने मुकाबले में कुल 14 विकेट लिए और टीम इंडिया को एक आसान जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को जीत के लिए मात्र 11 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया और मैच में जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज अभिप्राय बिस्वास हीरो रहे, जिनकी बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में ही ऑस्ट्रेलिया पर 141 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

तन्मय बलोदा ने जड़ा स्पेशल छक्का

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में ही बिखर गई। तन्मय बलोदा की धारदार गेंदबाजी के कंगारू बल्लेबाज अधिक समय तक नहीं टिक सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में चार्ली हेंडरसन ने सबसे अधिक 37 रनों की पारी खेली। पूरी टीम मात्र 174 रनों पर सिमट गई थी। तन्मय ने 25 ओवरों में मात्र 32 रन खर्च किए और छह विकेट अपने नाम किए।

भारतीय टीम ने पहली पारी में ही बनाई बड़ी बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के 174 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में ही विशाल बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने 315 रन बनाए और कंगारुओं पर 141 रनों की बढ़त बनाई। भारत के लिए कप्तान यशबर्धन चौहान (52) और अभिप्राय बिस्वास (73) ने अर्धशतक लगाया। इन दोनों की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 315 रन बना लिए।

तन्मय ने दूसरी पारी में मचाया कोहराम

दूसरी पारी में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बैटिंग करने के लिए आई, तो उनके ऊपर 141 रनों की लीड थी। मेहमानों को पहले लीड खत्म करनी थी और फिर बढ़त हासिल करनी थी। हालांकि, तन्मय एक बार फिर से बीच में आ गए। उन्होंने 19.5 ओवरों में 41 रन खर्च करते हुए आठ विकेट अपने नाम किए। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 151 रनों पर सिमट गई और भारत पर 10 रनों की बढ़त हासिल कर सकी, जिसे टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

]]>
वसीम जाफर ने बताया कौन होगा कोहली का परफेक्ट रिप्लेसमेंट? नाम लेकर सभी को चौंकाया https://satyakampost.com/archives/69417 Mon, 05 Oct 2026 08:09:09 +0000 https://satyakampost.com/?p=69417 वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर भारत के लिए लगभग पिछले 15 सालों से कोई दिक्कत नहीं हुई है। इसका कारण विराट कोहली हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस नंबर पर कोई परेशानी नहीं आने दी है। हालांकि, अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने कोहली के रिप्लेसमेंट का नाम बताया है। उनका कहना है कि जब 2027 विश्व कप के बाद कोहली चले जाएंगे, तो उनकी जगह किसी खिलाड़ी को लेनी होगी।

विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज से पहले कन्फर्म किया था कि ये उनका आखिरी विश्व कप होगा। ऐसे में उनके जाने के बाद तीसरे नंबर की जगह खाली होगी, जो टॉप ऑर्डर में अहम क्रम माना जाता है। जाफर का मानना है कि कोहली की जगह को बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भर सकते हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने तिलक के खेल की जमकर तारीफ की है।

वसीम जाफर ने बताया विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का नाम

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए तिलक को कोहली का उत्तराधिकारी बताया। उन्होंने कहा, “तिलक का खेल देखकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने नंबर तीन पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी बनाई। इसके बाद पांचवें और छठे क्रम पर भी उन्होंने खूबसूरती से खुद को ढाल लिया है। ये कमाल की बैटिंग क्वालिटी है।”

जाफर ने एक तरफ जहां, तिलक को कोहली का उत्तराधिकारी बताया, तो दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के लिए परफेक्ट रिप्लेसमेंट बताया। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि रोहित और विराट चले जाएंगे। रोहित एक टॉप ऑर्डर बैट्समैन हैं, तो यशस्वी जाहिर तौर पर उनकी जगह लेंगे। मुझे लगता है कि विराट की जगह भी एक बाएं हाथ का बल्लेबाज होगा।”

जाफर ने की तिलक वर्मा की जमकर तारीफ

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “उसके पास शानदार गेम है। हमने देखा है कि उसने दलीप ट्रॉफी में किस तरह से रन बनाए। लिस्ट ए क्रिकेट में उसका 55 का औसत है। इस वजह से वो तीनों फॉर्मेट में आसानी से फिट हो सकता है।” तिलक ने भले ही भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन अभी उन्हें वनडे का कम अनुभव है। वर्मा ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें मात्र 68 रन बनाए हैं।

]]>