अन्य प्रदेश – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Thu, 18 Dec 2025 06:32:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png अन्य प्रदेश – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 झारखंड में हाड़ कंपकंपाती ठंड जारी, कई जिलों में तापमान 4-6 डिग्री तक गिरा https://satyakampost.com/archives/59374 Thu, 18 Dec 2025 06:32:20 +0000 https://satyakampost.com/?p=59374 झारखंड में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। हालात ऐसे हैं कि धूप निकलने के बावजूद ठंडी और तेज हवा लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है। इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चे सर्दी, खांसी और सिरदर्द की समस्या से ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी और रांची में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

झारखंड के प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट
वहीं देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जैसे जिलों में तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को रांची समेत झारखंड के प्रमुख शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं जमशेदपुर में 26/11 डिग्री, धनबाद में 25/10 डिग्री, बोकारो में 24/9 डिग्री और पलामू में 25/8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना रही, जबकि दिन में आसमान साफ रहा।

सुबह और शाम के समय अधिक ठंड
ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड महसूस हुई। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

]]>
मनरेगा में बदलाव से झारखंड को 1500 करोड़ से अधिक का नुकसान https://satyakampost.com/archives/59330 Wed, 17 Dec 2025 06:07:43 +0000 https://satyakampost.com/?p=59330 केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विकसित भारत – गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन योजना (GRAMG) के लागू होने से झारखंड को कम से कम 1500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होगा।

बहरहाल मनरेगा के तहत केंद्र सरकार ने जो बदलाव प्रस्तावित किए हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि झारखंड को नियमित नुकसान होगा। सबसे बड़ा नुकसान मजदूरी भुगतान से केंद्र सरकार के हाथ खींच लेने के कारण हो रहा है।

दरअसल, मनरेगा के तहत शत-प्रतिशत मजदूरी का भुगतान केंद्र सरकार करती है। नई प्रस्तावित योजना में मनरेगा के तहत सामग्रियों और मजदूरी भुगतान में केंद्र एवं राज्य का हिस्सा क्रमश: 60 एवं 40 के अनुपात में होगा। इससे योजना में राज्य की हिस्सेदारी स्वत: बढ़ती दिख रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सामग्री मद में ही राज्य सरकार का खर्च 700 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ेगा।

मनरेगा पर हमला मजदूरों के अधिकारों पर सीधा प्रहार: झामुमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार मनरेगा मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर व्यापक हमला करने की तैयारी कर चुकी है और इसके लिए एक नया बिल लाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

झामुमो ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि महात्मा गांधी की हत्या 1948 में नाथूराम गोडसे ने की थी, लेकिन बीते 11 वर्षों से देश में गांधी जी की सोच गरीबी उन्मूलन, विकेंद्रीकरण और सामाजिक सौहार्द को सुनियोजित तरीके से खत्म किया जा रहा है। उसी क्रम में अब गांधी जी के नाम से जुड़ी मनरेगा योजना को समाप्त कर विकसित भारत–जी राम जी जैसी प्रस्तावित योजना लाने की तैयारी है।

मजदूरों के अधिकार को समाप्त करने की घोषणा: JMM
पार्टी का कहना है कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण मजदूरों के काम के अधिकार को ही समाप्त करने की घोषणा है। मनरेगा एक अधिकार आधारित कानून है, जिसके तहत देश के सभी ग्रामीण मजदूरों को रोजगार की गारंटी मिलती है। जबकि प्रस्तावित नई योजना में यह अधिकार खत्म हो जाएगा और केंद्र सरकार तय करेगी कि योजना कहां लागू होगी और कहां नहीं।

झामुमो ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित व्यवस्था में साल के दो महीने तक काम के अधिकार को रोकने का भी प्रविधान किया गया है। साथ ही, अब केंद्र सरकार यह भी तय करेगी कि किसी राज्य को कितना बजट मिलेगा और यदि जरूरत उससे अधिक हुई तो केंद्र अपने हाथ खड़े कर लेगी। यह सीधे-सीधे संविधान प्रदत्त काम के अधिकार को खत्म करने की कोशिश है।

खनिज संसाधनों की आय का उचित हिस्सा नहीं मिल रहा राज्य को
बयान में यह भी कहा गया कि एक ओर केंद्र सरकार झारखंड के खनिज संसाधनों से होने वाली आय का उचित हिस्सा राज्य को नहीं दे रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण रोजगार योजना में राज्य सरकार से 40 प्रतिशत खर्च उठाने की बात की जा रही है।

झामुमो ने मांग की कि पहले केंद्र सरकार झारखंड के बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये और अन्य योजनाओं की पूरी राशि दे, उसके बाद किसी अतिरिक्त बोझ की बात करे।

झामुमो ने स्पष्ट किया कि उसकी सरकार गरीब, किसान और मजदूरों की सरकार है और किसी भी परिस्थिति में मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा कानून को समाप्त करने की कोशिश की गई तो झारखंडी मजदूर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष के लिए तैयार रहेंगे।

]]>
एचएसजीएमसी चुनाव में जगदीश सिंह झींडा की जीत, अब इस्तीफा देने का किया एलान; बताई बड़ी वजह https://satyakampost.com/archives/42522 Mon, 20 Jan 2025 08:15:20 +0000 https://satyakampost.com/?p=42522 हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी जगदीश सिंह झींडा ने कमेटी बनने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। झींडा ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा कि वे कुछ ही देर में जिला उपयुक्त को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

झींडा ने अपने फैसले के पीछे कारण बताते हुए कहा कि उनके ग्रुप से 21 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, लेकिन सिर्फ 9 ही जीत दर्ज कर पाए। उन्होंने स्वीकार किया कि संगत ने उनके संघर्ष को उम्मीद के अनुसार समर्थन नहीं दिया, जिसके चलते वे अब खुद को इस पद के काबिल नहीं मानते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ग्रुप के जीते हुए 9 सदस्य अब अपना फैसला स्वयं लेंगे।

झींडा ने आरोप लगाया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अलग कमेटी को खड़ा किया, लेकिन अब वे वर्तमान भाजपा सरकार और बादल परिवार से टक्कर लेने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि, उनके समर्थन में कई स्वतंत्र प्रत्याशी रात भर तैयार रहे और उन्हें फोन भी आते रहे, लेकिन उन्होंने खुद को इस गहरी और बड़ी लड़ाई के लिए अक्षम बताया।

झींडा ने कहा कि वे अब किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे अपना इस्तीफा जिला उपयुक्त के माध्यम से हरियाणा सिख गुरुद्वारा आयोग को भेजने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह ढढ्रीवाल के पास जाएंगे और किसानों के हित में कार्य करेंगे।

]]>
लुधियाना की पहली महिला मेयर: आप पार्षद प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर को मिला पद https://satyakampost.com/archives/42519 Mon, 20 Jan 2025 07:10:15 +0000 https://satyakampost.com/?p=42519 लुधियाना नगर निगम के वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर लुधियाना की पहली महिला मेयर बन गई हैं। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर वार्ड नंबर 90 से पार्षद राकेश पराशर एवं डिप्टी मेयर के पद के लिए वार्ड नंबर चालीस से पार्षद प्रिंस जौहर को चुना गया है। गुरु नानक देव भवन में चल रहे कार्यक्रम में शहर के सभी 95 पार्षद शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

मेयर बनाने से पहले ही आप की तरफ से कांग्रेस को एक ओर झटका दे दिया गया है। वार्ड नंबर 41 की पार्षद ममता रानी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर आप का झाड़ू पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबीनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पार्षद ममता रानी, वरिष्ट कांग्रेसी नेता बलविंदर सिंह, मनी राम और विशाल धवन को पार्टी में शामिल किया।

ममता रानी के आप ज्वाइन करने के बाद आप के पास आंकड़ा पूरा हो गया है। अब पार्टी बिना विधायकों की स्पोर्ट के ही मेयर बनाएगी। मेयर पद की दौड़ में निधी गुप्ता के साथ साथ प्रिंसीपल इंद्रजीत कौर, अमृतवर्षा रामपाल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर की दौड़ में छह बार के पार्षद राकेश पराशर सबसे ऊपर है। हालांकि डिप्टी मेयर के लिए आप किस पर दांव खेलती है यह समय ही बताएगा।

]]>
पैक्स अध्यक्ष के भाई की सिर में गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत https://satyakampost.com/archives/42087 Fri, 10 Jan 2025 09:28:30 +0000 https://satyakampost.com/?p=42087 बिहार: पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के चचेरे भाई 50 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

दालान में सोए थे, सुबह खून से लथपथ मिला शव
जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश सिंह रात में खाना खाने के बाद मवेशी खटाल के पास दालान में सोने चले गए थे। सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका बिस्तर खून से लथपथ है और वह मृत पड़े हैं। सिर में नजदीक से गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

एफएसएल टीम जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ धीरज कुमार, स्थानीय पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रंजिश के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में भय और आक्रोश
मृतक ओम प्रकाश सिंह गांव में किसान के रूप में जाने जाते थे। उनकी हत्या ने परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

वहीं, सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जबकि राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने अब तक किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी सबूतों का विश्लेषण कर अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हालांकि यह घटना न केवल ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंताएं बढ़ाती है।

]]>