उत्तराखंड – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले, गोविंदघाट से पहला जत्था रवाना
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार आज विधि विधान के साथ 11.15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए हैं। पूलना के ग्रामीणों के द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भगवान लक्ष्मण को भोग लगाया। वहीं गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में  साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।

23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को ऋषिकेश से चला जत्था बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंचा। हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है।

तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
सेना के जवान पहले ही आस्था पथ से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु कर चुके हैं। बुधवार को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया। पहले दिन जत्था श्रीनगर पहुंचा और बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंच गया। शुक्रवार सुबह अरदास के बाद जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।

रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कुछ श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें।

वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल को प्रदेशभर में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने फायर लाइन के आसपास छोटी-छोटी तलैया बनाने, वनाग्नि रोकथाम के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार करने तथा आग बुझाने वाले कार्मिकों को पर्याप्त उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने फॉरेस्ट गार्ड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक हजार नई नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम समितियों एवं वन पंचायतों को वनाग्नि रोकथाम के लिए नियमानुसार आवश्यक बजट उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग के प्रत्येक डिवीजन में पशु चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मोबाइल अलर्ट प्रणाली के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में वनाग्नि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने पर बल दिया।

ग्रीष्मकाल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल टैंकरों की पूरी उपलब्धता बनी रहे तथा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को शीघ्र सुचारू किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ तीर्थाटन एवं पर्यटन स्थलों पर भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनी रहे और ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएं।

मानसून तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव करेंगे स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाए तथा मानसून काल में उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले जिन श्रद्धालुओं को स्क्रीनिंग टेस्ट में स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट नहीं पाया जा रहा है, उन्हें यात्रा न करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा, सचिव सचिन कुर्वे, सी. रविशंकर, रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में आया रिकॉर्ड उछाल
गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में रिकॉर्ड उछाल आ गया है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल कहीं भी घोषित कटौती नहीं हो रही है। प्रदेश में महीने के शुरू में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट थी जो बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।

माना जा रहा है कि मई में ही बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट पार कर जाएगी। ऐसे में यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि यूपीसीएल के पास अभी मांग के सापेक्ष 5.9 करोड़ यूनिट की उपलब्धता है।

लिहाजा, निगम प्रबंधन का कहना है कि कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है। यह अलग बात है कि ओवर लोड या अन्य कारणों से कई जगहों पर ट्रिपलिंग की समस्या सामने जरूर आ रही है। पिछले दो दिन में ही बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट से 5.8 करोड़ यूनिट पहुंची है।

Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत
जंगल की आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। विकास खंड कीर्तिनगर जिला टिहरी गढ़वाल के ग्राम पंचायत पैंडुला की अंजू देवी (50 वर्ष) की जंगल की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

पूर्व प्रधान सुनय कुकसाल ने बताया कि महिला घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल की तरफ से घर की ओर आ रही आग को बुझाने गई थी। आग बुझाते समय वह बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी भनक तब लगी जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी।

बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग, बुझाने गए फायर वाचर की खाई में गिरने से मौत

बुधवार रात को बेड़ूबगढ़ बिरही में बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग को बुझाने गया फायर वाचर पाखी जलगवाड़ गांव निवासी राजेंद्र सिंह नेगी (42) पुत्र नंदन सिंह नेगी आग से झुलस कर करीब 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ढूंढ खोज के दौरान बृहस्पतिवार को सुबह खाई में उसकी बॉडी पड़ी मिली।

बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि बीते बुधवार को अपराह्न दो बजे चीड़ के जंगल में चट्टानी भाग पर आग भड़क गई। विभागीय अधिकारियों ने चमोली रेंज के फायर वाचरों को प्रभावित क्षेत्र में आग बुझाने के लिए जाने के निर्देश दिए।

आग बुझाने पहुंची 15 कर्मियों की टीम में राजेंद्र सिंह भी शामिल था। अपराह्न सात बजे जब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया तो सभी फायर वाचर बदरीनाथ हाईवे पर पहुंच गए, लेकिन राजेंद्र सिंह नहीं पहुंचा। फायर वाचरों ने  अधिकारियों को उसके मिसिंग होने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना एसपी सुरजीत सिंह पंवार को दी।

एसपी के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम के साथ ही वन कर्मी ढूंढ खोज में जुट गए। रात करीब साढ़े दस बजे जंगल में राजेंद्र का मोबाइल फोन बरामद हुआ, पर वह नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया तो राजेंद्र सिंह करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिरा मिला। तब तक वह दम तोड़ चुका था। बॉडी आग से झुलसी हुई है। डीएफओ का कहना है कि आग बुझाते वक्त वह चट्टान से गिर गया होगा। मौके पर मृतक के परिजन और जनप्रतिनिधि पहुंच गए हैं। लोग प्रभावित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग उठा रहे हैं।

अलविदा जनरल साहब: उपराष्ट्रपति ने दी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका योगदान मील के पत्थर के रूप में बना रहेगा। उनके निधन से देश एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठ वाले राजनेता को खो दिया है।

उपराष्ट्रपति आज सुबह खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उनके बसंत विहार स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं के हरिद्वार खड़खड़ी पहुंचने की सूचना है।

बीती 17 जनवरी को देहरादून आए उप राष्ट्रपति ने आवास पहुंचकर खंडूड़ी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में पूर्व सहकर्मी के रूप में अपने संबंधों को याद किया था।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ बीसी खंडूड़ी का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि.) की हल्का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वह 49 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार सुबह 11.10 बजे उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) को एक अप्रैल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों की जांच में उनकी आंतों में रक्तस्राव होने की बात सामने आई थी। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11.10 मिनट पर उन्हें हल्का कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मृत्यु हो गई। खंडूरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें बार-बार अस्पताल आना पड़ रहा था। सही होने के बाद उनको घर भेज दिया जाता था लेकिन अप्रैल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। 49 दिनों से वह विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में थे। उनकी मृत्यु से पूरे प्रदेश में शोक है।

प्रदेश के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। जिसे देखते हुए प्रदेश के शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूल एवं कार्यालय आज बंद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।