उत्तर प्रदेश – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: रिश्तेदारों के खातों में खपाए मंदिर के रुपए, SIT के छापे में खुली पोल…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच कर रही पुलिस ने पाया कि कथित तौर पर चुराए गए रुपयों का एक हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया गया था और ब्याज पर उधार दिया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कई लेनदेन रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के बैंक खातों के माध्यम से किए गए थे। सूत्रों ने बताया कि जांच के तहत पुलिस गुरुवार सुबह आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके घर पर ले गई और करीब 20 मिनट तक तलाशी ली।

इस दौरान उसके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। इससे पहले बुधवार को पुलिस इसी तरह सह-आरोपियों लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को उनके घरों पर ले गई थी, जहां तलाशी ली गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों करुणेश पांडे, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा के रिश्तेदारों के 30 बैंक खातों में लेन-देन पर रोक लगा दी है।

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इन खातों में खाताधारकों की ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक लेनदेन दर्ज पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपियों के घरों पर की गई तलाशी में नकदी के बंडल, झुमके और लॉकेट सहित सोने के आभूषण तथा एक कार बरामद की गई। पुलिस ने हालांकि बरामद नकदी की मात्रा का खुलासा नहीं किया और न ही यह बताया कि जब्त की गई वस्तुएं किस आरोपी के आवास से मिलीं। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान अनुकल्प मिश्रा और सह-आरोपी अविनाश ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि चोरी किए गए रुपयों को शेयर बाजार में लगाया गया और ब्याज पर उधार भी दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को यह भी पता चला कि धनराशि करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों के बीच बांटी गई तथा बाद में लेनदेन छिपाने के लिए रकम अपने बैंक खातों में वापस अंतरित कर दी गई। अनुकल्प मिश्रा से पूछताछ के बाद पुलिस ने अयोध्या स्थित उसके घर पर छापा मारा, जहां उसके नाम पर एक एकड़ जमीन की खरीद से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।

दस्तावेजों के अनुसार, यह जमीन करीब 6.7 लाख रुपए में खरीदी गई थी हालांकि इसकी मौजूदा बाजार कीमत कई गुना अधिक होने का अनुमान है। जून के पहले सप्ताह में अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की गिनती में कथित अनियमितताएं सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। ट्रस्ट की सिफारिश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी को प्रथम दृष्टया गबन के साक्ष्य मिले, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और मंदिर के दान की गणना से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, सीएम योगी समेत BJP के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।” उन्होंने कहा, ”आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में कहा, ”प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए अपने बधाई संदेश में कहा, ”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा, ”आपका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दूरदर्शी सोच देश को नयी शक्ति और गौरव प्रदान कर रहा है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय जीवन एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की ऊर्जा प्रदान करें।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संदेश
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!” उन्होंने कहा, ”मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”

ब्रजेश पाठक ने भी दी शुभकामनाएं
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, ”लोकप्रिय नेता, प्रखर वक्ता, हम सभी के संरक्षक रक्षा मंत्री एवं भगवान लक्ष्मण जी की पावन धरा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा, ”हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना करते हैं।”

राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर
उत्तर प्रदेश के रहने वाले सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी और फिर भाजपा की युवा शाखा में शामिल हो गए। सिंह की छवि एक गैर-विवादास्पद नेता की है। चाहे सहयोगी दल हों या विपक्षी, पेचीदा मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए वह अक्सर पार्टी की पसंद रहे हैं। वह वर्तमान में लोकसभा में लखनऊ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

धर्मनगरी में सीएम योगी: कामदगिरि की परिक्रमा की, मांगा जनकल्याण का आशीष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन भगवान कामतानाथ और हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई और परिक्रमा पथ पर मौजूद बच्चों व पशुओं के प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए जनसेवा का उदाहरण पेश किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान कामतानाथ और बरहा के पवनपुत्र हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और बाद में कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा भी लगाई। इस दौरान उनके साथ साधु-संत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पूरे माहौल में जय श्रीराम और जय कामता नाथ के जयकारे गूंजते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह छह बजे सर्किट हाउस से अपने काफिले के साथ बरहा के हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने धरती को प्रणाम कर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा पथ पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने जगह-जगह बंदरों को केला और चने खिलाए।

सीएम योगी ने विशेष पूजन-अर्चन किया
साथ ही, उन्होंने परिक्रमा पथ पर मौजूद बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां भी वितरित कीं। यह जनसेवा का भाव उनके दौरे की एक महत्वपूर्ण झलक रहा। कामतानाथ मंदिर में पूजन-अर्चन और आशीर्वाद : भगवान कामतानाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष पूजन-अर्चन किया और आरती उतारकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद, वे अपनी परिक्रमा के अगले पड़ाव की ओर बढ़ गए।

परिक्रमा का समापन और अंतिम आरती
मुख्यमंत्री की परिक्रमा का अंतिम पड़ाव बरहा के हनुमान मंदिर था, जहां उन्होंने अपनी परिक्रमा पूरी की। समापन पर, उन्होंने यहां भी हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस प्रकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा धार्मिक अनुष्ठानों और जन सेवा के भाव से परिपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. विपिन विराट जी महाराज, कामदगिरि वार्ड के पार्षद अरुण त्रिपाठी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद आर.के. पटेल, भैरव प्रसाद मिश्रा तथा पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुख्यमंत्री के दर्शन के लिए परिक्रमा मार्ग पर उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने विकास का बताया विजन, बोले- चित्रकूट अब निवेश का केंद्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को धर्मनगरी के दौरे में चित्रकूट के कायाकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट की पहचान कभी भय और दहशत से जुड़ी थी। अब यह क्षेत्र निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि चित्रकूट का अतीत भय और असुरक्षा के माहौल से जुड़ा रहा है। अब समय बदल गया है।

सरकार की नीतियों और विकासोन्मुख दृष्टिकोण के कारण यह क्षेत्र निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। यह परिवर्तन आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक छवि को भी निखार रहा है। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के घाटों के सुंदरीकरण की आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि इन पवित्र घाटों को सुंदर और सुलभ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। यह स्थानीय लोगों के लिए भी एक सुखद अनुभव प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने राजापुर और वाल्मीकि आश्रम जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के समग्र विकास की योजना का भी उल्लेख किया। सरकार चित्रकूट को संस्कृति, आध्यात्मिकता और आधुनिक विकास के संगम के रूप में विकसित करना चाहती है।

951 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे गए सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चित्रकूट में 951 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर 394.70 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 556.18 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की। सदर विधानसभा क्षेत्र में 180.62 करोड़ रुपये की लागत से 22 कार्यों का लोकार्पण हुआ। मानिकपुर क्षेत्र में 214.07 करोड़ रुपये के 27 कार्य पूरे किए गए। इसके अतिरिक्त, 211.86 करोड़ रुपये की लागत से 31 कार्यों का शिलान्यास किया गया। 344.32 करोड़ रुपये की लागत से 44 अन्य कार्यों का भी शिलान्यास हुआ।

मानिकपुर में 15.40 करोड़ रुपये की लागत से नवीन संकेत जूनियर हाईस्कूल विद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ। यह दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। मऊ से कौशांबी के मवई के बीच यमुना नदी पर 144 करोड़ रुपये का पुल भी लोकार्पित किया गया। सरधुवा थाना भवन और रूर्बन उद्यमिता प्रशिक्षण विकास केंद्र का भी लोकार्पण हुआ।

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में कर्वी बूढ़ा सेमरवार राजापुर सड़क चौड़ीकरण शामिल है। परिक्रमा मार्ग के रामायण दर्शन केंद्र का नवनिर्माण भी होगा। गुंता नदी पर पुल निर्माण और छह पुल-पुलिया की मरम्मत भी प्रस्तावित है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये परियोजनाएं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी। इन परियोजनाओं से चित्रकूट की कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना में सुधार होगा।

सीएम योगी का दो दिवसीय चित्रकूट दौरा आज, 950 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय चित्रकूट दौरे के दौरान आज 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही कामदगिरि मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचेंगे। यहां वह चित्रकूट इंटर कॉलेज में 950 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करंगे। जिले में मुख्यमंत्री चित्रकूट मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

न्यू सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह 7:45 बजे सर्किट हाउस से बरहा हनुमान मंदिर के लिए रवाना होंगे। जहां से वह कामदगिरि की परिक्रमा के लिए जाएंगे। सुबह साढ़े 10:30 बजे के बाद सीएम बांदा के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां समीक्षा बैठक के साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।