पंजाब – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट

रंधावा सुसाइड केस में अमित शाह का बड़ा ऐलान
पंजाब के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या का मामला अब लोकसभा तक पहुँच गया है। पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोपों के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में CBI जांच के साफ संदेश दिए हैं।

संसद में गूँजा मुद्दा, शाह बोले

सोमवार को कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में रंधावा की मौत का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- “यह पंजाब राज्य का विषय है, लेकिन अगर पंजाब के सभी सांसद मुझे इस मामले में लिखित अनुरोध देते हैं, तो मैं तुरंत यह केस CBI को ट्रांसफर करने के निर्देश दे दूंगा।”

राजस्थान-पंजाब पानी विवाद: सीएम मान के कोर्ट जाने की बात पर भड़के राजस्थान के मंत्री
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों राजस्थान सरकार पर पानी की एवज में 1.44 लाख करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया था। उनका कहना था कि यह बकाया वसूला जाएगा या फिर राजस्थान पानी लेना बंद कर दे।

पानी के एवज में बकाया राशि को लेकर राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है। पंजाब सरकार द्वारा राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपये की मांग को राजस्थान के सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ किया कि बकाया उनका हक है और वे इसके लिए कोर्ट जाएंगे।

पंजाब कोर्ट में लड़ेगा केस
सीएम मान ने तीखे शब्दों में कहा, चोरी पकड़े जाने पर पहले हर कोई विरोध करता है। चोरी करने के बाद चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की है, मगर बाद में मान जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने हक के लिए कोर्ट में केस लड़ेगा और राजस्थान जो भी कहना चाहता है, वह कोर्ट में कहे।

रॉयल्टी देने का सवाल ही नहीं
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पंजाब के दावे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि पंजाब में चुनाव नजदीक हैं, इसलिए यह मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सतलुज नदी के पानी पर किसी भी तरह की रॉयल्टी देने का सवाल ही नहीं उठता।

मंत्री रावत ने कहा कि सतलुज नदी को लेकर शुरुआती समझौते 1920 के दशक में बीकानेर रियासत और पंजाब के बीच ब्रिटिश शासन के तहत किए गए थे। 1947 के बाद केंद्र सरकार की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच कई दौर की वार्ताएं और समझौते हुए, लेकिन इनमें कहीं भी पानी पर रॉयल्टी का जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना की लागत साझा करनी हो तो वह समझ में आता है, लेकिन पानी जैसे प्राकृतिक संसाधन पर रॉयल्टी मांगना तर्कसंगत नहीं है।

यह है मामला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों राजस्थान सरकार पर पानी की एवज में 1.44 लाख करोड़ रुपये बकाया होने का दावा किया था। उनका कहना था कि यह बकाया वसूला जाएगा या फिर राजस्थान पानी लेना बंद कर दे। सीएम के मुताबिक, पिछली सरकारों ने 1960 के नए सिंधु जलसंधि समझौते में पैसे का जिक्र नहीं किया और 1920 के समझौते को रद्द भी नहीं किया। राजस्थान पानी तो 1920 के समझौते के मुताबिक ले रहा, लेकिन बकाया मांगने पर 1960 के समझौते का सहारा ले लेता है। पंजाब सरकार बकाया लेने के लिए 1920 के समझौते की समीक्षा चाहती है।

भारत के दूसरे सबसे बड़े टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन आज
115 एकड़ में फैले प्लांट में टाटा स्टील ने 3200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। प्लांट के शुरू होने से पंजाब के 2500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सीएम भगवंत मान आज लुधियाना में पंजाब में भारत के दूसरा सबसे बड़ा टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। 115 एकड़ में फैले इस प्लांट में टाटा स्टील ने 3200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। प्लांट के शुरू होने से पंजाब के 2500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। सीएम मान ने 2023 में इस स्टील प्लांट का नींव पत्थर रखा था।

मांवा-धीयां दा सत्कार योजना: महिलाओं की अंगुलियों की लकीरें घिसीं
पंजाब सरकार ने पिछले दिनों महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह रुपये देने के लिए मांवा-धीयां दा सत्कार योजना लागू की है। दावा है कि सूबे की 97 प्रतिशत महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी।

योजना की घोषणा के बाद से ही महिलाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। चूंकि यह योजना डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम है, इसलिए महिलाओं को मिलने वाला एक हजार रुपया सीधे उनके खाते में पहुंचेगा।

पंजाब में काफी महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने आज तक अपने बैंक खाते ही नहीं खुलवाए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए ये महिलाएं अब बैंकों में अपने खाते खुलवाने उमड़ रही हैं मगर इस दौरान उनके समक्ष एक नई अड़चन सामने आ रही है। इन महिलाओं की अंगुलियों की लकीरें इस कदर घिस चुकी हैं कि उनकी बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन ही नहीं हो पा रही है। जिस वजह से उनके बैंक खातों में उनका आधार लिंक नहीं हो रहा है। बैंक उन्हें इसी समस्या के चलते लौटा रहे हैं। इस तरह की शिकायतें अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंचने लगी हैं।

ये है महिलाओं का दर्द
महिलाओं की घिसी अंगुलियां उनकी कड़ी मेहनत और कठोर कामकाज की स्थिति बयां करने के लिए काफी हैं। जानकारी के अनुसार जो महिलाएं बैंक में पहुंच रही हैं, उनमें से बहुत सी जरूरतमंद महिलाओं की अंगुलियों की लकीरें इसलिए मद्धम पड़ गई हैं, क्योंकि वे रोजाना या तो गोया (गोबर) थापती हैं, चारा काटती हैं या फिर घरों में बर्तन साफ करने का काम करती हैं। इस वजह से उनकी अंगुलियां घिसकर सांवलीं व हरी (रोजाना घास काटने की वजह से) हो चुकी हैं। नतीजतन बैंकों में आधार लिंक के लिए उनका बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा है।

दुखड़ा सुनकर सीएम व्यथित
महिलाओं का यह दुखड़ा सूबे के सीएम भगवंत मान तक भी पहुंच चुका है, जिसे लेकर वे भावुक और व्यथित हैं। उन्होंने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ के आला अफसरों से विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएम मान कहते हैं कि वे चाहते हैं कि हर जरूरतमंद महिला को इस योजना का लाभ मिले। अंगुलियों के निशान इस योजना में आड़े नहीं आ सकते, इसलिए बैंकों के अधिकारियों से बात करें और इसका हल निकलवाएंगे।

ये है योजना
सरकार की मावां-धीयां दा सत्कार योजना के तहत प्रदेश की सभी महिलाओं (सरकारी कर्मी या पेंशनर्स को छोड़कर) को प्रति माह 1000 रुपये दिए जाने हैं। यह रुपया सीधा खाते में आएगा। बैसाखी के दिन यानी 13 अप्रैल को इसके लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा। यह लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा, जो पंजाब की वोटर हैं।

पंजाब में लौटी ठंड: तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा
पंजाब में ठंड एक बार फिर लौट आई है। सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी पड़े। इससे तापमान में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।

तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जिससे यह सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से मंगलवार व बुधवार को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर व पटियाला में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। 19 व 20 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत इन दो दिनों के दौरान पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, जालंधर, मालेरकोटला, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, मोगा, बठिंडा, बरनाला व मानसा के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को पंजाब में सबसे अधिक 26.7 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री, लुधियाना का 21.6 डिग्री, पटियाला का 26.0 डिग्री, पठानकोट का 22.7 डिग्री, बठिंडा का 25.2 डिग्री, फाजिल्का का 24.9 डिग्री, फिरोजपुर का 21.7 डिग्री, होशियारपुर का 17.2 डिग्री और रूपनगर का 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम 10 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री, लुधियाना का 11.5 डिग्री, पटियाला का 13.3 डिग्री, पठानकोट का 11.9 डिग्री और बठिंडा का 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।