महाराष्ट्र – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Sat, 11 Apr 2026 10:46:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png महाराष्ट्र – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 महाराष्ट्र के हिंगोली में आया 4.7 तीव्रता का भूकंप https://satyakampost.com/archives/64331 Sat, 11 Apr 2026 10:46:38 +0000 https://satyakampost.com/?p=64331 शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। पड़ोस में नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि जान-माल के किसी भी तत्काल नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। हिंगोली के कलेक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि पांगरा शिंदे गांव में कुछ घरों और कम्युनिटी हॉल में दरारें आ गई हैं।

4.7 रही भूकंप की तीव्रता
नांदेड़ जिला अधिकारियों ने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रीडिंग का हवाला दिया, जिसमें भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। इस भूकंप को सुबह 8:45 बजे रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के शिरली गांव में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी शहर नांदेड़ और ग्रामीण इलाकों अर्धापुर, हदगांव और हिमायतनगर तालुकों और परभणी जिले के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, प्रभावित जिलों में से किसी से भी अब तक किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचने की खबरें मिली हैं।

हिंगोली के कलेक्टर गुप्ता ने कहा, “मुझे हिंगोली जिले के पांगरा शिंदे गांव में घरों और कम्युनिटी हॉल में दरारें पड़ने की तस्वीरें मिली हैं। हमारी टीमें हालात का जायजा लेने और नुकसान की सही जानकारी जुटाने के लिए मौके पर जा रही हैं।”

स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। एहतियात के तौर पर नांदेड़ और परभणी में आपातकालीन राहत टीमों को तैयार रखा गया है।

]]>
LPG गैस की कमी से मुंबई के होटलों पर संकट, कई रेस्टोरेंट बंद https://satyakampost.com/archives/63293 Thu, 12 Mar 2026 07:55:32 +0000 https://satyakampost.com/?p=63293 मुंबई में कमर्शियल एलपीजी की भारी कमी के कारण 35-40% रेस्टोरेंट प्रभावित हुए हैं। AHAR अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि कमी जल्द दूर नहीं हुई तो 60 फीसद रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं।

मुंबई के रेस्टोरेंट में कमर्शियल LPG की कमी का बुरा असर पड़ देखने को मिल रहा है। इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) के सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में 35-40 फीसद लोगों ने अपने रेस्टोरेंट बंद कर दिए हैं या फिर उन्होंने अपने मेन्यू और सर्विस में कटौती की है।

मुंबई में जिन रेस्टोरेंट में ऐसा देखने को मिल रहा है, वो ज्यादातर आइलैंड सिटी में हैं। इसके पीछे की वजह है कि यहां के रेस्टोरेंट PNG पाइपलाइन नेटवर्क न होने के कारण LPG सिलेंडरों पर ज्यादा निर्भर हैं।

LPG गैस की कमी से रेस्टोरेंट बंद
AHAR के पदाधिकारियों के अनुसार, एलपीजी गैस की कमी से प्रभावित 40 फीसद रेस्टोरेंट में से करीब 20 फीसद रेस्टोरेंट पूरी तरह से बंद हो गए हैं। वहीं बाकी 20 फीसद रेस्टोरेंट ने मेन्यू में व्यंजनों की संख्या को कम कर दिया है।

घाटकोपर का होटल आनंद इस समय बंद हो गया है। माटुंगा के रामआश्रय ने अपने मेन्यू में 50 फीसद की कटौती की है, जबकि बांद्रा के सोल फ्राई ने अपनी लंच सेवा निलंबित कर दी है और सैंडविच, सलाद और स्टीम्ड व्यंजन पेश करना शुरू कर दिया है।

एलपीजी गैस का संकट
एएचएआर के अध्यक्ष विजय शेट्टी ने कहा, ‘अगर एक-दो दिन के भीतर इस कमी को दूर नहीं किया गया, तो संकट और गहरा सकता है और प्रभावित होटलों का प्रतिशत 60 फीसद तक पहुंच सकता है।’

विजय शेट्टी ने आगे बताया, ‘शहर में बड़ी संख्या में होटल मालिकों के पास ऐसे सिलेंडर हैं जो केवल गुरुवार शाम तक ही चल सकते हैं।’

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्टोरेंट के मालिकों का कहना है कि LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी के कारण उनकी लागत बढ़ रही है। कुछ लोगों ने इस संकट से निपटने के लिए इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

]]>
पुणे: पशु ले जा रहे गोरक्षकों ने ट्रक ड्राइवर को जबरन खिलाया गोबर https://satyakampost.com/archives/63174 Tue, 10 Mar 2026 06:55:52 +0000 https://satyakampost.com/?p=63174 पुणे में 6 मार्च को गौ रक्षकों ने भैंस ले जा रहे ट्रक ड्राइवर मुहम्मद रेहान कुरैशी को रोका, मारपीट की और जबरन गोबर खिलाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। 6 मार्च को मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर भैंसों से लदा एक ट्रक रोककर कुछ लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाय का गोबर खाने पर मजबूर कर दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी खुद को गौ रक्षक बता रहे थे।

ट्रक ड्राइवर मुहम्मद रेहान कुरैशी मुंबई के गोवंडी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे कराड बाजार से भैंसें लेकर जा रहे थे। रास्ते में पहले दो लोग बाइक पर आए, ट्रक चेक किया और चले गए। शिवापुर टनल पार करने के बाद एक कार से कुछ लोग आए, ट्रक रोका और गालियां देने लगे। उन्होंने ड्राइवर को पीटा और मुंह में गोबर ठूंसने की कोशिश की।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
ड्राइवर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की तो पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। पहले तो नॉन-कॉग्निजेबल ऑफेंस दर्ज किया गया। ड्राइवर का कहना है कि पुलिस ने उन्हें पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत भी केस किया था, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि भैंसें कानूनी तरीके से ट्रांसपोर्ट हो रही थीं, तो वह चार्ज हटा लिया गया।

पुणे शहर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद ही असली घटना सामने आई। ड्राइवर ने पहले हमले की बात नहीं बताई थी, लेकिन वीडियो देखने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (समूहों के बीच दुश्मनी फैलाना), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज की गई।

दो आरोपी हिरासत में, तीसरा फरार
अंबेगांव पुलिस ने बताया कि आरोपी अकाश मणिकाम, हेमंत गायकवाड़ और विराज सुले ने ट्रक को रोका था। वे भैंसों के फर्जी दस्तावेज होने का आरोप लगा रहे थे। अब तक अकाश मणिकाम और हेमंत गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों को सोमवार को शिवाजीनगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। विराज सुले अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

]]>
भारत की खाड़ी शहरों से 58 उड़ानें शुरू, पश्चिम एशिया का एयरस्पेस बंद https://satyakampost.com/archives/62984 Fri, 06 Mar 2026 06:15:17 +0000 https://satyakampost.com/?p=62984 भारतीय एयरलाइनों ने पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए बुधवार को 58 उड़ानों का संचालन करने की पहल की है, जबकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया का अधिकांश क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद या प्रतिबंधित है।

भारतीय एयरलाइनों ने पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए बुधवार को 58 उड़ानों का संचालन करने की पहल की है, जबकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया का अधिकांश क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद या प्रतिबंधित है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा,”भारतीय एयरलाइनों ने 4 मार्च को 58 उड़ानें भेजीं, जिसमें 30 उड़ानें इंडिगो ने और 23 एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की हैं। एअर इंडिया ने जेद्दा से दिल्ली और मुंबई के लिए अपनी नियमित उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है।

एअर इंडिया जेद्दा से मुंबई के लिए दो उड़ानें और दिल्ली के लिए एक उड़ान संचालित करेगी। भारतीय एयरलाइनों ने प्रतिबंधित एयरस्पेस से बचते हुए लंबी दूरी और अत्यधिक लंबी दूरी की उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से फिर से शुरू किया जा रहा है।

एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने दुबई और फुजैराह सहित खाड़ी शहरों से कई विशेष उड़ानें संचालित करने की तैयारी की है। उड़ानें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि, अहमदाबाद और तिरुअनंतपुरम जैसे हवाई अड्डों पर उतर रही हैं।

हालांकि, यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे या अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर न जाएं जब तक कि उन्हें उनकी एयरलाइन द्वारा सीधे संपर्क नहीं किया गया हो। दुबई का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है। एमिरेट्स और इंडिगो ने कुछ उड़ानें संचालित की हैं। मंत्रालय एयरलाइनों के साथ निरंतर संपर्क में है।

भारत-अमेरिका के बीच हवाई टिकटें सौ प्रतिशत महंगी
पश्चिम एशिया संकट के चलते अमेरिका और भारत के बीच कई प्रमुख मार्गों पर हवाई किराए में तेजी से वृद्धि हुई है। यह बाधा पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में संघर्ष की बढ़ती स्थिति के कारण उत्पन्न हुई है, जो सामान्यत: दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई गलियारों में से एक है।

पश्चिम एशिया पारंपरिक रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और आस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख महाद्वीपों को जोड़ता है। गूगल फ्लाइट्स के डाटा के अनुसार, न्यूयार्क, शिकागो और न्यूयार्क जैसे शहरों को मुंबई और नई दिल्ली से जोड़ने वाले मार्गों पर किराए में तेज वृद्धि देखी गई है।

न्यूयॉर्क-नई दिल्ली मार्ग पर सबसे बड़ी किराया वृद्धि
न्यूयॉर्क-नई दिल्ली मार्ग पर सबसे बड़ी किराया वृद्धि देखी गई है। न्यूयॉर्क सिटी के जेएफके हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए स्पाट हवाई किराया वर्तमान में 1.34 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये के बीच है। सामान्य परिस्थितियों में टिकट आमतौर पर 45,000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच होता है।

]]>
महाराष्ट्र में कल थमेंगे बस-ट्रक और टैक्सी के पहिए, ट्रांसपोर्टरों ने किया हड़ताल का एलान https://satyakampost.com/archives/62966 Thu, 05 Mar 2026 07:30:46 +0000 https://satyakampost.com/?p=62966 महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट एक्शन कमेटी ने 6 मार्च से राज्यव्यापी चक्का-जाम आंदोलन की घोषणा की है। ट्रांसपोर्टर ई-चालान प्रणाली के कथित दुरुपयोग और मनमाने जुर्माने के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट एक्शन कमेटी (M-TAC) ने 6 मार्च, शुक्रवार से राज्यव्यापी चक्का-जाम आंदोलन का एलान किया है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि सरकार ने ई-चालान के मसले पर किसी तरह का कोई ठोस फैसला नहीं लिया है।

परिवहन संघ के नेता मलकीत सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने गुरुवार शाम तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो पूरे राज्य में वाणिज्यिक वाहनों का ‘अनिश्चितकालीन चक्का जाम’ शुरू कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र भर के ट्रांसपोर्टरों ने गुरुवार आधी रात से हड़ताल की घोषणा की है। अगर यह हड़ताल होता है तो इससे लोगों को दिक्कत हो सकती है, क्योंकि इस हड़ताल को ट्रक, स्कूल बस, प्राइवेट टूरिस्ट बस, टेंपो और टैक्सी के साथ-साथ ऑटो रिक्शा यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया है।

क्यों करेंगे हड़ताल?
बता दें कि महाराष्ट्र में ट्रांसपोटरों द्वारा इस हड़ताल की घोषणा ई-चालान प्रणाली के कथित दुरुपयोग और मनमाने जुर्माने को लेकर की जा रही है। महाराष्ट्र परिवहन कार्रवाई समिति के मलिक पटेल ने कहा कि बुधवार शाम को परिवहन आयुक्त राजेश नरवेकर के साथ हुई बातचीत विफल रही और “हम अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे”।

जब तक राज्य सरकार और यूनियनों के बीच सहमति नहीं बनती, तब तक महाराष्ट्र में यातायात और माल परिवहन पर इस हड़ताल का असर जारी रहने की संभावना है।

कौन-कौन दे रहा हड़ताल को समर्थन?
वेस्टर्न इंडिया ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (WIAA) के अध्यक्ष नितिन डोसा ने कहा कि 80,000 निजी कार मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन ने भी हड़ताल का समर्थन किया, क्योंकि उन्हें भी ई-चालान को लेकर शिकायतें थीं। स्कूल बस मालिक संघ के अनिल गर्ग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार की सुबह स्कूल बसें उपलब्ध रहेंगी, लेकिन शुक्रवार से वे सड़कों से हट जाएंगी।

टैक्सी यूनियन के नेता डी.ए. सालियन ने कहा कि कई टैक्सी चालक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, क्योंकि वे भी ई-चालान प्रणाली से परेशान हैं, जिसमें जुर्माना अनुचित है और दिन भर की कमाई से भी अधिक है। मुंबई रिक्शा चालक यूनियन के नेता थम्पी कुरियन ने कहा कि उपनगरों में ऑटो चालक भी हड़ताल में शामिल होंगे।

विधानसभा में उठा था मुद्दा
बुधवार को राज्य विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया गया, जब विधायक अमीन पटेल ने सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि वाणिज्यिक वाहनों के लगभग 3,500 करोड़ रुपये के ई-चालान लंबित हैं, और आरोप लगाया कि एक ही वाहन के लिए कई चालान काटे गए हैं, जिनमें से अधिकांश अनुचित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि हड़ताल के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

]]>