मनोरंजन – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Sun, 02 Aug 2026 10:18:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png मनोरंजन – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 Urmila Matondkar ने राम गोपाल वर्मा से की थी गुपचुप शादी https://satyakampost.com/archives/68585 Sun, 02 Aug 2026 10:18:03 +0000 https://satyakampost.com/?p=68585 90s के दौर में उर्मिला मातोंडकर सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) के साथ अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में थीं। अब सालों बाद एक बार फिर दोनों का रिश्ता चर्चा में आ गया है।

दरअसल, बॉलीवुड के सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा की शादी (Urmila Matondkar Ram Gopal Varma Wedding) को लेकर एक शॉकिंग दावा किया है जो अब वायरल हो गया है।

क्या उर्मिला-राम ने की थी शादी?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सीनियर जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने मंदिर में गुपचुप शादी की थी। उस वक्त दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब उन्हें यह बात चिरंजीवी से पता चली थी तब वह हैरान रह गए थे।

चिरंजीवी ने खोला था राज?
ज्योति वेंकटेश ने दावा किया है कि फिल्म जेंटलमैन के सेट पर अभिनेता चिरंजीवी ने उन्हें राम गोपाल और उर्मिला की सीक्रेट वेडिंग के बारे में बताया था। उन्होंने बताया, “चिरंजीवी ने मुझे बताया, ‘ज्योति, बतौर जर्नलिस्ट तुम हर चीज के बारे में लिखते हो, लेकिन अभी तक तुमने राम और उर्मिला की शादी के बारे में क्यों नहीं कुछ लिखा है?”

चिरंजीवी ने दिया था सबूत
ज्योति वेंकटेशन का कहना है कि चिरंजीवी की ये बात सुनकर वह सरप्राइज हो गए थे। फिर उन्होंने सबूत मांगा। तब चिरंजीवी ने बताया कि दोनों ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में शादी की थी। यहां तक कि एक्टर ने उन्हें पुजारी का कॉन्टैक्ट नंबर भी दिया।

रोने लगी थीं उर्मिला मातोंडकर
जर्नलिस्ट ने बताया कि उन्होंने इस खबर को छापने से पहले खुद उर्मिला मातोंडकर से सच जानना चाहा। जब उन्होंने एक्ट्रेस को फोन किया तो वह रोने लगीं और कहा, “आप मेरे बारे में ऐसा कैसे लिख सकते हैं। आप मुझे तब से जानते हैं जब से मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा है।” वहीं राम गोपाल वर्मा ने इस पर कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया था।

क्यों टूटा था उर्मिला-राम गोपाल वर्मा का रिश्ता?
ज्योति वेंकटेश का कहना है कि राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के बीच इसी वजह से रिश्ता भी टूटा था। उर्मिला कानूनी तौर पर शादी करना चाहती थीं, लेकिन राम गोपाल इसके लिए तैयार नहीं थे।

]]>
Ramayana की ‘सीता’ Sai Pallavi को कभी घर से निकलने में लगता था डर https://satyakampost.com/archives/68582 Sun, 02 Aug 2026 10:01:59 +0000 https://satyakampost.com/?p=68582 पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) में माता सीता की भूमिका निभाने वालीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने एक बार अपने लुक्स को लेकर मिली आलोचना के बारे में बात की थी।

साई पल्लवी का ये बयान उस वक्त वायरल हो रहा है, जब रामायण में उनके सीता के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कई लोग सीता के रोल में साई पल्लवी की नेचुरल ब्यूटी और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई लोगों का उनका लुक खास पसंद नहीं आया।

घर से निकलने में डरती थी साई पल्लवी
रामायण में माता सीता के लुक को लेकर चल रही बहस के बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने लुक्स को लेकर खास कॉन्फिडेंट नहीं थीं, लेकिन जब दर्शकों ने उन्हें स्वीकार किया तो उन्हें भी खुद को स्वीकारने की हिम्मत मिली। द हिंदू के साथ बातचीत में साई पल्लवी ने कहा था-

प्रेमम (साई पल्लवी की डेब्यू फिल्म) से पहले मैं सैकड़ों फेयरनेस क्रीम लगाती थी। मुझे बहुत ज्यादा पिंपल्स होते थे। मैंने खुद को बहुत तकलीफ दी। मेरा घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता था। मैं बस घर पर ही रहती थी और सोचती थी कि लोग मेरी आंंखों के बजाय मेरे पिंपल्स को देखते हैं और उनके बारे में बातें करते हैं।

प्रेमम के बाद बदल गई थी जिंदगी
साई पल्लवी की जिंदगी में प्रेमम के बाद बदलाव आया। इस फिल्म के बाद उन्हें एहसास हुआ कि पिंपल्स नहीं, कॉन्फिडेंस सबसे बड़ी ब्यूटी है। लोगों ने उन्हें पिंपल्स के साथ एक्सेप्ट किया। बकौल एक्ट्रेस, “प्रेमम के बाद लोगों ने मुझे वैसे ही अपना लिया। वे मुझे और ज्यादा पसंद करने लगे और मैंने देखा कि इसका टीनएजर्स पर कितना असर पड़ा। इससे मुझे काफी ज्यादा मजबूत महसूस हुआ।”

]]>
Naseeruddin Shah क्यों नहीं ले रहे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स? https://satyakampost.com/archives/68534 Sat, 01 Aug 2026 11:01:45 +0000 https://satyakampost.com/?p=68534 76 साल की उम्र में नसीरुद्दीन शाह अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं। इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ (Main Vaapas Aaunga) में अपनी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही है; इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों ने ही बहुत पसंद किया गया है।

इसके अलावा उन्हें अमेजन MX प्लेयर के शो ‘मेड इन इंडिया’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी तारीफ मिली, जिसमें उन्होंने JRD टाटा का किरदार निभाया था और इस शानदार दौर के बीच, एक्टर ने साफ कर दिया है कि अभी एक्टिंग छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

नसीरुद्दीन शाह क्यों नहीं ले रहे लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड्स?
शुक्रवार को, ‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम ने मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी। यह पार्टी फिल्म के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे होने की खुशी में दी गई थी, जो आज के दौर में बहुत कम देखने को मिलता है। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), शरवरी और वेदांग रैना स्टारर यह रोमांटिक फिल्म, कई सालों बाद इम्तियाज की बॉक्स-ऑफिस पर सफल फिल्म रही है।

सक्सेस पार्टी में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने फिल्म की सफलता और अपने करियर के सफर पर बात की। मीडियाकर्मियों समेत वहां मौजूद लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हाल ही में मुझे कई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स देने की पेशकश की गई, लेकिन मैंने मना कर दिया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स का मतलब होता है कि आपका काम पूरा हो गया है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है कि मैं इसे लेकर चला जाऊं, और इसीलिए मैं ये अवॉर्ड्स स्वीकार नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि मेरा काम पूरा हो गया है’।

कई नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर ने ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए दर्शकों के प्यार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बना और मुझे इस पर बहुत गर्व है। आपके सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद’।

शाह का एक्टिंग करियर
नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1970 के दशक के बीच में पैरेलल सिनेमा से की थी, और बाद में ‘हम पांच’ फिल्म से मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में आए। 80 के दशक में उन्हें ‘कर्मा’, ‘जलवा’ और ‘मालामाल’ जैसी फिल्मों से बॉक्स-ऑफिस (Box Office) पर कामयाबी मिली। उन्होंने 1979 में ‘स्पर्श’ और 1984 में ‘पार’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता, और 2005 में ‘इकबाल’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड हासिल किया।

नसीरुद्दीन शाह की आने वाली फिल्मों में महारागनी:क्वीन ऑफ क्वींस और ओएम चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड शामिल है।

]]>
बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे Elvish Yadav https://satyakampost.com/archives/68531 Sat, 01 Aug 2026 10:54:56 +0000 https://satyakampost.com/?p=68531 एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने करियर की शुरुआत एक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की थी। बाद में वो कई रियलिटी शो में भी नजर आए जिसके बाद वे घर-घर में पहचाने जाने लगे। एल्विश ने पिछले साल वेब शो ‘औकात के बाहर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

अब खबर आ रही है कि वे बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘VJ फ्रेम्स’ का ऐलान किया है। उनकी पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश नजर आएंगे। बिना नाम वाली इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट करेंगे।

कब से शुरू होगी शूटिंग?

असल में, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एक्शन फ्रैंचाइजी होगी। फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू हो रही है। तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

वहीं एल्विस के फैन्स उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हैं। एक फैन ने ट्वीट किया, ‘बहुत एक्साइटेड हूं और आप पर गर्व है एल्विश यादव, पिछले 10-12 सालों में आपने जो लगन और कड़ी मेहनत दिखाई है, उसका फल अब आखिरकार मिल रहा है।’

एल्विश के फैंस ने जाहिर की खुशी

एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट, एलविशयादव अपने नफरत करने वालों को गलत साबित करो जैसे तुम हमेशा करते हो भाई।’ एक और ने ट्वीट किया, ‘बधाई हो भाई एल्विश यादव भाई, यूट्यूब पर वीडियो देखते थे पहले टीवी पर, अब सीधे सिनेमा हॉल में देखेंगे भाई, सब सपने पूरे हो रहे भाई, आई लव यू भाई, महादेव आपको आशीर्वाद दें।’

एल्विश यादव बिग बॉस OTT सीजन 2, प्लेग्राउंड, MTV रोडीज XX: डबल क्रॉस, लाफ्टर शेफ्स और अन्य टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। अब उनके फैंस बड़े पर्दे पर उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

]]>
Shehnaaz Gill ने फैंस को लेकर कही ये बात https://satyakampost.com/archives/68510 Fri, 31 Jul 2026 11:12:22 +0000 https://satyakampost.com/?p=68510 रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से लोकप्रियता पाने वालीं अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों पंजाबी फिल्मों में सक्रिय हैं। वह सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ जैसी हिंदी फिल्‍में भी कर चुकी हैं।

हालिया रिलीज पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ (Ishqnama) में नजर आई शहनाज प्यार को कमजोरी नहीं इंसान की ताकत मानती हैं। उनका कहना है, “प्यार तो इंसान की ताकत ही होती है, प्यार को कभी कमजोरी मानना या बनाना भी नहीं चाहिए। प्यार को अपनी ताकत बनाकर और हमेशा अपने साथ रखना चाहिए।”

खुद की पहचान बनाने की कोशिश
शहनाज गिल धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं। उनका कहना है कि अभी उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत ही की है और हर नई फिल्म उनके लिए सीखने और खुद को साबित करनेका नया अवसर लेकर आती है। वह कहती हैं-

मुझे लगता है कि मैं अभी इंडस्ट्री में एक फ्रेश (नया) चेहरा हूं, अभी मुझे लोगों ने सिनेमा में इतना ज्यादा देखा नहीं है। मैंने अभी फिल्में करना शुरू ही किया है, अभी तो बहुत कुछ करना है। तो आगे मैं जो भी काम करूंगी, सबमें मेरे लिए कुछ न कुछ नया अनुभव ही होगा। मैं जो भी भूमिकाएं निभाउंगी, वो सब मेरे लिए नए ही होंगे।

मेकअप आर्टिस्ट को भी मैसेज करते हैं फैंस
इंटरनेट मीडिया पर शहनाज के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। काम के चुनाव में उनके प्रभाव को लेकर शहनाज कहती हैं, “मेरे जो भी प्रशंसक हैं, मेरे प्रति उन सभी का बहुत ही ज्यादा सुरक्षात्मक रवैया है। वह मुझे ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं। वो तो मेरी मेकअप आर्टिस्ट से लेकर हेयर स्टाइलिस्ट तक को मैसेज करते हैं कि आज शहनाज के हेयर या मेकअप ऐसा क्यों बनाया है? ये क्यों नहीं किया है? वो भी बेचारे सारा दिन लोगों के मैसेज पढ़-पढ़कर थक जाते हैं।”

फैंस से की ये अपील
शहनाज ने आगे कहा, “मुझे इस इंडस्ट्री में काम करते हुए काफी समय हो गया है, मुझ पर ऊपरवाले का आशीर्वाद है कि मुझे अभी तक इतना प्यार मिल रहा है। बिग बॉस की देन है कि मैं इस इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक टिक पाई हूं। जैसा प्यार मुझे बिग बॉस से मिला है, मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे सिनेमा से भी वैसा ही प्यार मिले।

अब तक मेरे प्रशंसक जो मुझे टीवी या इंटरनेट मीडिया पर देखते आए हैं, मैं कोशिश कर रही हूं अब वो अपने पैसे खर्च करके मुझे सिनेमाघरों में भी देखने जाएं। जो प्रशंसक महंगे-महंगे गिफ्ट भेजते हैं, उसकी जगह वह उन्हीं पैसे से मेरी फिल्म के टिकट खरीद लें। इससे मुझे खुशी मिलेगी।”

]]>