प्रेरणा श्रोत – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Fri, 15 Nov 2024 08:23:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png प्रेरणा श्रोत – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 जन्म के 1 साल बाद पता चली दिव्यांगता, आज है टेबल टेनिस में एशिया का नंबर- 1 खिलाड़ी… https://satyakampost.com/archives/39412 Fri, 15 Nov 2024 08:23:21 +0000 https://satyakampost.com/?p=39412 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के रहने वाले लक्ष्य गुप्ता ने महज 15 साल की उम्र में टेबल टेनिस के क्षेत्र में बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर हरियाणा और हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने पैरा श्रेणी में एशिया में U- 23 आयु वर्ग में पहली रैंकिंग हासिल की है, जबकि विश्व रैंकिंग में 61वां स्थान प्राप्त किया है।

फरीदाबाद की अमौलिक हाइट्स सोसयटी में रहने वाली लक्ष्य की मां निशा गुप्ता ने बताया कि जन्म के एक साल बाद हमें हमारे बेटे की दिव्यांगता का पता चला। इस दौरान उसे चलने- फिरने में असमर्थता महसूस हुई तो बहुत से डाक्टरों को दिखाया गया, लेकिन उपचार से कोई लाभ नहीं मिला। दिव्यांग होने के चलते कई स्कूलों ने लक्ष्य को एडमिशन देने से इंकार कर दिया। इसके बाद, एमवीएन स्कूल प्रबंधन ने उसे एडमिशन दिया और आज वह कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रहा है। निशा गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य की दिव्यांगता का पता चलने पर उसके पिता ने हमारा साथ छोड़ दिया. एक बार तो उसने लक्ष्य को मारने का भी प्रयास किया। इसके बाद, वह लक्ष्य को वहां से लेकर अपनी ससुराल चली आई और अपने पिता के साथ अमौलिक हाइट्स सोसयटी में रहने लगी।

लक्ष्य की मां ने बताया कि उसके बर्थडे पर किसी ने उसे तोहफे में टेबल टेनिस बैट दिया था और वहीं से लक्ष्य की दोस्ती टेबल टेनिस से हो गई. इसके बाद, उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य गुप्ता ने पैरालंपिक पदक विजेता क्लब थ्रोअर प्रणव सुरमा को भी कई बार पटखनी दी है।

लक्ष्य राज्य खेल परिसर के अलावा मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में भी टेबल टेनिस का अभ्यास करता हैं। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी को कई खिलाड़ी देने वाले नरसी राम के पास क्लब थ्रो का अभ्यास करता है. उसे बेहतर खिलाड़ी बनाने में पैरालंपियन कंचन लखानी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

]]>
जोधपुर की शिवानी सोलंकी ने RJS परीक्षा में 140वी रैंक हासिल कर जोधपुर का नाम किया रोशन https://satyakampost.com/archives/38773 Tue, 29 Oct 2024 09:50:59 +0000 https://satyakampost.com/?p=38773 जोधपुर की शिवानी सोलंकी ने RJS परीक्षा में  140वी रैंक हासिल कर जोधपुर का नाम रोशन किया है । शिवानी ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को देती है । जिनकी मदद से आज यह मुकाम हासिल किया है । शिवानी सोलंकी ने बताया कि फर्स्ट अटेम्प्ट में जब मेरा प्री में क्वालीफाई नहीं हुआ था तो मुझे अपना अप्रोच बदलने की जरूरत थी और शायद इसी वजह से मैं चीजों को इंप्लीमेंट किया और 9th स्टैंडर्ड में डिसाइड कर लिया था । जब जोधपुर आए तो देखा कि कांटेक्ट क्रिएशन मुझे बहुत अच्छा लग रहा है । फिर मैं पढ़ना शुरू किया और जब पढ़ते पढ़ते एलएलबी के दौरान सेकंड ईयर में आई तो हमारे एक टीचर हुआ करते थे संदीप सर जो हमें सीआरपीसी पढ़ रहे थे तब उन्होंने RJS इंपॉर्टेंस समझाइ और मुझे भी सबसे बड़ी अपॉर्चुनिटी लगी और उनके गाइडेंस में प्रिपरेशन स्टार्ट की थी ।  दिन रात की मेहनत के बाद मैंने आरजेएस क्रैक किया।

वही शिवानी सोलंकी ने बताया कि जर्नी बहुत बेहतरीन रही है क्योंकि विसफलता से सफलता की ओर की जो जर्नी होती है वह मोटिवेशन और डिमोटिवेशन से भरी हुई रहती है तो बहुत इंटरेस्टिंग रही है । मैंने पूरे आरजेएस के दौरान वैसे मेरा क्रिमिनल में ज्यादा इंटरेस्टेड रहा है लेकिन एग्जाम के पॉइंट ऑफ व्यू को ध्यान रखते हुए मैं सिविल क्रिमिनल व सबको इंपॉर्टेंट दिया क्योंकि सवाल सब से बराबर आते 

]]>
हॉकी की ‘रानी’ ने लिया संन्यास, हरियाणा की रहने वाली हैं रानी रामपाल https://satyakampost.com/archives/38619 Fri, 25 Oct 2024 06:45:38 +0000 https://satyakampost.com/?p=38619 हरियाणा डेस्क : भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। गरीब परिवार से बुलंदियों तक पहुंची रानी रामपाल का जीवन किसी मिसाल से कम नहीं है। आज लोग अपनी बेटियों को रानी जैसा बनाना चाहते हैं। रानी रामपाल का हॉकी करियर करीब 16 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने कई बड़े मुकाम हासिल किए। इनमें लगातार दो बार ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी करना भी शामिल है। 

हरियाणा की रहने वाली है रानी रामपाल 

बता दें कि रानी रामपाल हरियाणा की रहने वाली हैं। रानी का जन्म कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में 1994 में हुआ था। रानी रामपाल बेहद गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता रामपाल घोड़ा तांगा चलाते और ईंट बेचते थे। जब रानी ने हॉकी खेलने की जिद की तो परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो रानी की जरूरतें पूरी कर सकें। इसके बावजदू रानी ने हॉकी में आगे बढ़ने का हौसला नहीं छोड़ा। 

]]>
नेशनल अवॉर्ड लेते समय कैमरे के आगे भावुक होकर रोने लगीं Manasi Parekh https://satyakampost.com/archives/37848 Wed, 09 Oct 2024 05:14:26 +0000 https://satyakampost.com/?p=37848 मानसी पारेख गोहिल एक जानी मानी एक्ट्रेस,गायिका,निर्माता और कंटेंट किएटर हैं। उन्हें स्टार प्लस के सीरियल सुमित संभाल लेगा है में अपने किरदार माया और सीरियल जिंदगी का हर रंग गुलाल में अपने किरदार गुलाल के लिए आज भी याद किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।

राष्ट्रपति ने दिया हौसला

पुरस्कार लेने के लिए जब मानसी स्टेज पर गई तो वो इतनी भावुक हो गईं कि आंसू नहीं रोक पाईं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें ढांढस बांधाती नजर आईं। दरअसल 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरस्कार प्राप्त करते समय मानसी कैमरे के सामने पोज करते हुए रो पड़ी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें कंधे पर हाथ रखकर हौसला देती हैं।

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। डांसर मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मों में काम करते हुए 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। मानसी के साथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड नित्या मेनन को भी मिला। नित्या ने धनुष की फिल्म थिरुचित्राम्बलम में अपने प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार जीता। वहीं कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर लीड का अवॉर्ड मिला।

विरल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म कच्छ एक्सप्रेस में रत्ना पाठक शाह, धर्मेंद्र गोहिल, दर्शील सफारी और विराफ पटेल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

]]>
एशियन स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप: चंडीगढ़ की बेटी ने जीता गोल्ड https://satyakampost.com/archives/36684 Sat, 14 Sep 2024 05:25:30 +0000 https://satyakampost.com/?p=36684 आबू धाबी में आयोजित एशियन स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की मुक्केबाज गुरसीरत कौर ने गोल्ड मेडल जीतकर देश, शहर और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। गुरसीरत कौर ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की महिला बॉक्सर को बड़े अंतर से हराया है।

गुरसीरत कौर का कहना है कि प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना गर्व की बात है। मेरा मकसद आगे भी हर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतना और देश, शहर, माता-पिता और कोच का नाम रोशन करना है।

गुरसीरत कौर ने बताया कि फाइनल में उनका मुकाबला कजाकिस्तान की मुक्केबाज के साथ था। फाइनल से पहले वह थोड़ा नर्वस भी थी। क्योंकि वह खिलाड़ी जो आपने पहले कभी नहीं देखा, उसके खेल के बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है उससे आपका निर्णायक मुकाबला हो तो थोड़ा नर्वस होती है। वहीं, फाइनल के पहले राउंड में गुरसीरत कजाकिस्तान के बॉक्सर से पिछड़ गई थी। लेकिन फिर भी गुरसीरत ने हिम्मत नहीं हारी। दूसरे और तीसरे दोनों राउंड में गुरसीरत ने कमबैक करते हुए कजाकिस्तान की मुकेबाज को 5-0, 5-0 के अंतर से हराकर खिताब जीता है।

गुरसीरत ने कहा कि जब मैंने प्रतियोगिता में गोल्ड जीता और उसका बाद हमारा नेशनल फ्लेग सबसे ऊपर था वह मेरे लिए एक प्राउड मोमेंट था। गुरसीरत ने कहा कि अभी सफर बहुत लंबा है। कामनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना सपना है। इसके लिए वह अभी से ही तैयारियों में जुट गई हैं।

कैसे शुरू की बॉक्सिंग
गुरसीरत ने बताया कि बचपन में ही उनका वजन बढ़ने लगा था। वजन कम करने के लिए घरवालों ने गुरसीरत को स्पोर्ट्स में डाल दिया। इसके लिए उन्हें बॉक्सिंग शुरू करवाई गई। शुरुआत में बॉक्सिंग ग्लव्स पहनने के बाद हुए धीरे-धीरे मुक्केबाजी में मजा आने लगा। इसके बाद गुरसीरत ने बॉक्सिंग को ही करियर बनाने की ठान ली।

मम्मी ही मेरी बैक बोन
गुरसीरत ने कहा कि बॉक्सिंग के लिए उन्हें सबसे ज्यादा फैमिली का सपोर्ट है। मम्मी पापा की वजह से ही वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। गुरसीरत ने कहा कि मम्मी ही मेरी बैक बोन है। क्योंकि इस सफलता और यहां तक पहुंचने के पीछे सबसे बड़ा हाथ मेरी मां का है। क्योंकि खेल के साथ पढ़ाई को भी एकसाथ लेकर चलना मुश्किल होता है। लेकिन गुरसीरत की मां उनके लिए सब कुछ मैनेज करती हैं।

]]>