महिला जगत – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Tue, 17 Jun 2025 09:40:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png महिला जगत – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 पपीते से आएगा चेहरे पर बेदाग निखार https://satyakampost.com/archives/49177 Tue, 17 Jun 2025 09:39:41 +0000 https://satyakampost.com/?p=49177 पपीता स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पैपेन एंजाइम, विटामिन-ए, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये सभी स्किन की कई परेशानियों को दूर करके चेहरे को निखरा हुआ और चमकदार बनाते हैं। पपीता स्किन के डेड सेल्स हटाने, सन डैमेज से बचाने और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है। इसलिए चेहरे पर पपीते से बने फेस पैक्स लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें पपीते से बनने वाले 5 फेस पैक्स।

पपीते से बनने वाले 5 फेस पैक्स
पपीता और शहद फेस पैक

पपीते और शहद का फेस पैक स्किन को मॉइश्चराइज करता है और ड्राईनेस को दूर करता है। इस फेस पैक से स्किन के डेड सेल्स भी साफ होते हैं, जिससे चेहरा निखरा हुआ लगता है।

कैसे बनाएं?
पपीते के पल्प को अच्छी तरह मैश करके उसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: चेहरे पर हल्दी और बेसन का लेप लगाने से मिलते हैं 5 कमाल के फायदे, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज

पपीता और दही फेस पैक
पपीते और दही से बना फेस पैक स्किन के डेड सेल्स साफ करता है और चेहरे की रंगत निखारता है। इस फेस पैक से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल भी कम होता है, जिससे एक्ने की समस्या कम होती है।

कैसे बनाएं?
पपीते के पल्प में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

पपीता और हल्दी फेस पैक
पपीते और हल्दी से बना फेस पैक चेहरे की सूजन और एक्ने को कम करने में मदद करता है। दरअसल, इस फेस पैक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर ग्लो

आता है और पिपंल्स कम होते हैं।

कैसे बनाएं?
पपीते के पल्प में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
पपीता और बेसन फेस पैक
पपीते और बेसन से बना फेस पैक स्किन के पोर्स में जमा गंदगी को साफ करता है। इससे स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल भी साफ होता है, जिससे एक्ने की समस्या कम होती है। यह फेस पैक स्किन के डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है।

कैसे बनाएं?
पपीते और बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें, फिर हल्के हाथों से स्क्रब करके धो लें।

पपीता और एलोवेरा फेस पैक
पपीता और एलोवेरा से बना फेस पैक सूजन को कम करके, स्किन को शांत करता है। इससे सनबर्न और स्किन ड्राईनेस की समस्या कम होती है। इस फेस पैक से चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।

कैसे बनाएं?
दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

]]>
सर्दियों में स्‍क‍िन पर लगाएं ये खास तरह का उबटन, चांद सा चमकेगा चेहरा https://satyakampost.com/archives/40987 Mon, 16 Dec 2024 04:59:39 +0000 https://satyakampost.com/?p=40987 सर्दी में हमें सेहत के साथ-साथ अपनी त्‍वचा का भी खास ख्‍याल रखना पड़ता है। ये मौसम त्‍वचा के लि‍ए कई चुनौती साथ लेकर आता है। ठंडी हवाओं से चेहरा बेजान होने लगता है। रूखेपन की समस्‍या हो जाती है। इससे चेहरे पर ख‍िंचाव बढ़ता है और स्‍क‍िन के फटने का भी डर रहता है। ऐसे में घरेलू उपाय ही इस समस्‍या से आपको न‍िजात द‍िला सकता है। आपके क‍िचन में ऐसी एक चीज मौजूद है जो दादी-नानी के समय से चली आ रही है। उसका इस्‍तेमाल चेहरे की रंगत बढ़ाने के ल‍िए क‍िया जाता रहा है। वो और कुछ नहीं बल्कि बेसन है। ये न सिर्फ चेहरे की रंगत बढ़ाता है बल्कि इससे टैनिंग भी दूर होती है।

वहीं डार्क स्पॉट्स की समस्‍या से भी न‍िजात म‍िलती है। त्‍वचा भी मुलायम बनती है। बेसन का उबटन बनाना बेहद आसान होता है। इसे बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है। खास बात तो ये है क‍ि बेसन आपकी त्‍वचा को क‍िसी भी तरीके से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आइए जानते हैं चेहरे पर बेसन का उबटन लगाने से क्‍या फायदे म‍िलते हैं-

त्वचा को बनाए मुलायम

सर्दी के दिनों में त्वचा पर गंदगी और डेड सेल्‍स जम जाते हैं। ऐसे में बेसन का उबटन चेहरे की गहराई से सफाई करता है। अगर आप रोजाना बेसन का उबटन लगाती हैं तो इससे आपकी त्‍वचा मुलायम बनती है।

नेचुरल ग्‍लो देने में मददगार

चेहरे की रंगत बढ़ाने के ल‍िए ज्‍यादातर लोग पार्लर जाते हैं। वहां महंगे-महंगे फेश‍ियल्‍स, ब्‍लीच कराते हैं। इससे कुछ दिनों के ल‍िए तो न‍िखार म‍िल जाता है। अगर आप घर पर बेसन लगाएंगी तो ये आपको नेचुरल ग्‍लो देगा और आपकी त्‍वचा भी बेदाग बनेगी।

रूखेपन से छुटकारा

सर्दियों में चेहरे के रूखेपन की समस्‍या से बेसन छुटकारा दिलाता है। ये त्‍वचा को नेचुरली मॉइश्चराइज करता है। आप बेसन में दूध, दही या मलाई म‍िलाकर लगा स‍कती हैं। ये त्‍वचा को जरूरी पोषण देने का काम करता है।

पि‍ंपल्‍स की समस्‍या दूर करे

सर्दी में अक्‍सर त्‍वचा पर पि‍ंपल्‍स हो जाते हैं। इससे दाग-धब्‍बों की समस्‍या भी देखने को म‍िलती है। ऐसे में बेसन का उबटन एक कारगर उपाय हो सकता है। ये स्‍क‍िन से एक्‍ट्रा ऑयल को सोख लेता है और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।

ऐसे बनांए बेसन का उबटन

2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध या दही और चुटकीभर हल्दी म‍िला लें। इसके बाद इसे चेहरे पर 15-20 मिनट या सूखने तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकती हैं।

]]>
फेस पर कच्चा दूध लगाने के हैं अनेक फायदे! https://satyakampost.com/archives/40311 Mon, 02 Dec 2024 10:31:00 +0000 https://satyakampost.com/?p=40311 आपने अपनी नानी या दादी से कच्चा दूध लगाने के फायदों (Raw Milk Benefits For Face) के बारे में तो सुना ही होगा। इसका इस्तेमाल काफी समय से त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए किया जाता आया है। कच्चे दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन हेल्थ में सुधार करने में मदद करते हैं। आइए जानें कच्चे दूध से फेशियल करने के फायदों के बारे में।

कच्चे दूध का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में होता आया है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को पोषण देने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए हमारी नानी-दादी भी कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने की नसीहत देती थीं। दरअसल, कच्चे दूध से फेशियल करने से त्वचा को कई फायदे (Raw Milk Benefits For Face) मिलते हैं। यहां हम उन्हीं फायदों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानते हैं कच्चे दूध से फेशियल (Raw Milk For Facia) करने के फायदे।

कच्चे दूध में मौजूद पोषक तत्व
लैक्टिक एसिड- यह एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है, जो त्वचा के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।
विटामिन ए- यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और रंगत को निखारता है।
प्रोटीन- यह त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स- ये फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।

कच्चे दूध से फेशियल करने के फायदे
त्वचा को गहराई से साफ करता है- कच्चा दूध त्वचा के पोर्स को साफ करने में मदद करता है और उसे चमकदार बनाता है।
त्वचा को मुलायम बनाता है- कच्चा दूध त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।
त्वचा के रंगत को समान करता है- कच्चा दूध त्वचा की रंगत को समान करता है और दाग-धब्बों को कम करता है।
स्किन को हाइड्रेट करता है- कच्चा दूध त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे रूखा होने से बचाता है।
त्वचा को शांत करता है- कच्चा दूध त्वचा को शांत करता है और जलन को कम करता है।
एंटी-एजिंग फायदे मिलते है- कच्चा दूध त्वचा को एंटी-एजिंग लाभ देता है और झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है।
मुंहासों से बचाता है- कच्चा दूध में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं।

कच्चे दूध से फेशियल कैसे करें?

सामग्री:
कच्चा दूध
शहद
गुलाब जल (ऑप्शनल)

विधि:
सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें।
एक कटोरी में कच्चा दूध लें और इसमें शहद या गुलाब जल मिलाएं।
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

कच्चे दूध से फेशियल करने के टिप्स
कच्चा दूध हमेशा ताजा ही इस्तेमाल करें।
सेंसिटिव स्किन वाले लोग कच्चे दूध का पैच टेस्ट जरूर करें।
कच्चे दूध से फेशियल हफ्ते में एक या दो बार करें।

]]>
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को न्योता दे सकते हैं ये ब्यूटी टिप्स https://satyakampost.com/archives/39793 Sat, 23 Nov 2024 04:59:14 +0000 https://satyakampost.com/?p=39793 खूबसूरत दिखने की चाह में इन दिनों लोग कई उपाय अपनाने लगे है। खासकर लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं, जिसके चलते वह हर एक छोटी चीज का खास ख्याल रखती हैं। साथ ही खुद को खूबसूरत बनाने के लिए वह कई ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स या हैक्स अपनाती हैं। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, जिसने न जाने कितने ही इनफ्लुएंसर और ब्यूटी एक्सपर्ट की लाइन लगा दी है।

इनमें से ज्यादातर लोगों के पास ब्यूटी का अधपका ज्ञान होता है, जिससे लोगों के बीच कई प्रकार के मिथक और भ्रांतियां फैलती हैं। कभी-कभी ये खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। ब्यूटी और स्किन केयर को लेकर कई ऐसे हैक्स और टिप्स हैं, जिनका इस्तेमाल आपको अनजाने में ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बना सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स-

साफ स्किन के लिए केमिकल पील का ज्यादा इस्तेमाल

पील स्किन को एक्सफोलिएट कर के साफ करने के लिए जरूर जानी जाती है, लेकिन शोध के अनुसार केमिकल पील के ज्यादा इस्तेमाल से इसमें मौजूद ट्राईक्लोरो एसिटिक एसिड स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि ये एक संभावित कार्सिनोजन है। हालांकि, इंसानों में इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट का नियमित इस्तेमाल

हेयर स्ट्रेटनिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स का लिंक यूटरिन, ब्रेस्ट और ओवेरियन जैसे कैंसर से पाया गया है। इसमें मौजूद फॉरमेलडिहाइड जैसे कार्सिनोजेन हेयर फॉलिकल के रास्ते स्किन के अंदर जाते हैं या फिर इनकी खुशबू नाक से शरीर के अंदर जाती है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है। इसलिए इनके नियमित इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा बना रहता है।

विटामिन डी की आपूर्ति के लिए धूप सेंकना

जहां इस बात में कोई संशय नहीं है कि सूर्य की किरणें विटामिन डी की आपूर्ति करती हैं, वहीं ये समझना भी जरूरी है कि जरूरत से ज्यादा बिना किसी फिल्टर के सीधा धूप सेंकने से इसकी हानिकारक यूवी किरणों से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

होममेड सनस्क्रीन का इस्तेमाल

बढ़ते हुए सोशल मीडिया के अधूरे ज्ञान ने कई प्रकार की नई समस्याओं को न्योता दिया है। आजकल लोग घर बैठे सनस्क्रीन बनाने का दावा करते हैं जिसमें जरूरी SPF प्रोटेक्शन की कमी होती है। इससे सीधे तौर पर कैंसर का खतरा बढ़ता है।

]]>
सर्दियों में त्‍वचा की ब्राइटनेस बढ़ा देंगी ये आदतें https://satyakampost.com/archives/39531 Sun, 17 Nov 2024 09:45:28 +0000 https://satyakampost.com/?p=39531 सर्दियों में छोटे-छोटे उपायों को अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करने से त्वचा को स्वस्थ चमकदार और खूबसूरत बनाया जा स‍कता है। इसके लिए आपको एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा जैसे खूब पानी पीना चेहरे को गुनगुने पानी से धोना एक्‍सरसाइज करना। इससे रूखी त्‍वचा में भी जान आ जाएगी।

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। लोगों के घरों में कंबल और रजाई निकल आए हैं। इन दिनों जहां सेहत का दोगुना ख्‍याल रखने की जरूरत होती है, वहीं त्‍वचा भी स्‍पेशल ट्रीटमेंट मांगती हैं। दरअसल, ठंड का मौसम आते ही नमी की कमी के कारण स्किन में रूखापन आ जाता है। त्‍वचा बेजान सी लगने लगती हैं। ऐसे में सुबह उठकर कुछ खास काम करने से चेहरे पर गजब का निखार आ सकता है। त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है। अगर आप भी सर्दियाें में अपनी त्वचा का निखार बनाए रखना चाहती हैं तो बस सुबह सोकर उठने के बाद छोटे-छोटे कुछ काम करने होंगे। इससे आपके चेहरे पर ताजगी लौट आएगी।

गुनगुने पानी से करें फेस वॉश
अगर आपके चेहरे की नमी खो गई है ताे सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुने पानी से फेस वॉश करना जरूरी है। इससे स्किन पर जमी धूल-मिट्टी का सफाया होगा। क्‍योंक‍ि ठंडे पानी से चेहरा धोने से त्वचा पर ज्यादा खिंचाव आ सकता है, इसलिए हल्के गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें।

सोक्‍ड ड्राई फ्रूट्स खाएं
सर्दियों में आपको रोजाना रात को कुछ ड्राई फ्रूट्स भिगो देने चाहिए। सुबह उठकर खाली पेट इन्‍हें खाना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर तो निखार आएगा ही, साथ ही ये आपको एनर्जी भी प्रदान करेंगी।

हाइड्रेट रहें
सर्दियों में अक्‍सर लोग पानी पीना कम कर देते हैं। जिससे हमारी त्‍वचा को तो नुकसान होता ही है, साथ ही कई शारीरिक समस्‍याएं भी बढ़ने लगती हैं। दरअसल पानी पीने से आपके चेहरे की नमी बनी रहती है। जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है। दिनभर में कम से कम चार लीटर पानी पीना चाहिए।

चेहरे पर लगाएं गुलाब जल
गुलाब जल एक बेहतरीन नेचुरल टोनर है जो त्वचा को तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग लुक देता है। सुबह उठकर चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। इससे त्वचा में ताजगी बनी रहेगी। आप चाहें तो रात में सोने जाने से पहले भी चेहरे पर गुलाब जल लगा सकती हैं।

विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करें
विटामिन सी सीरम चेहरे के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा को गहराई से निखारने का काम करता है और डलनेस को दूर करता है। सुबह उठकर विटामिन सी सीरम लगाने से त्वचा में एक अलग सी चमक आती है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है।

एक्सरसाइज भी जरूरी
त्‍वचा को जवां रखना है ताे रोजाना एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। इससे आप तो जवां रहेंगे ही, आपकी त्‍वचा भी ग्‍लाेइंग बनेगी। आप चाहें तो योगा को भी रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

]]>