राजनीति – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Thu, 28 May 2026 10:54:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png राजनीति – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दून में… https://satyakampost.com/archives/66223 Thu, 28 May 2026 10:54:38 +0000 https://satyakampost.com/?p=66223 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। वह सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश कार्यालय में शाम 6:15 से कोर कमेटी और इसके बाद मंत्रियों की बैठक लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद उनके पहले दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले ही दिन नितिन दो अहम बैठक करेंगे।

नितिन नवीन बृहस्पतिवार को शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश कार्यालय में शाम 6:15 से कोर कमेटी और इसके बाद मंत्रियों की बैठक लेंगे। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक 25 जगह पर भाजपा अध्यक्ष का स्वागत होगा। इस दौरान युवा और महिला कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज में नजर आएंगे।

शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल पहुंचेंगे। यहां 11 बजे से विभिन्न बैठकों का दौर शुरू होगा।

संतों के साथ करेंगे संवाद
सबसे पहले सांसद, विधायकों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। शाम चार बजे से वह महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे। शाम को वे मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं प्रदेश प्रवक्ता की बैठक लेंगे। शाम को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती करेंगे और संतों के साथ संवाद करेंगे।

प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष के डाककरा, गढ़ी कैंट स्थित आवास पर जलपान करेंगे। इसके बाद वहां से बूथ समिति 138, दुर्गामल्ल मंडल की बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सिंघनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कॉन्क्लेव में शामिल होंगे फिर दोपहर दो बजे से सीएम आवास स्थित मुख्य मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद शनिवार को शाम 4:35 बजे वे देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए लौट जाएंगे।

]]>
नए सीएम की घोषणा पर कांग्रेस में कलह; राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर https://satyakampost.com/archives/65683 Thu, 14 May 2026 05:40:47 +0000 https://satyakampost.com/?p=65683 केरलम में चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, वायनाड और कोझिकोड में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को निशाना बनाने वाले पोस्टर सामने आए।

ये पोस्टर वायनाड के कलपेट्टा में जिला कांग्रेस कार्यालय के नेम-बोर्ड पर और कोझिकोड में उत्तरी करासेरी स्थित प्रियंका के कार्यालय के पास दिखाई दिए। अंग्रेजी में छपे इन गुमनाम पोस्टरों में चेतावनी दी गई थी कि “वायनाड अगला अमेठी बन जाएगा और गांधी भाई-बहन इस निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा जीत नहीं पाएंगे।”

CCTV में दिखा पोस्टर लगाने वाला व्यक्ति

बुधवार सुबह दोनों जिलों में लोगों ने इन पोस्टरों को देखा। माना जा रहा है कि मंगलवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने इन्हें लगाया था। जिला कांग्रेस नेतृत्व ने इन पोस्टरों को हटवा दिया।

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की CCTV फुटेज हासिल कर ली है। पार्टी ने एक आंतरिक जांच भी शुरू की है, और चेतावनी दी है कि अगर कोई कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एक पोस्टर पर लिखा था, “राहुल और प्रियंका, वायनाड को भूल जाओ। तुम यहां से दोबारा नहीं जीत पाओगे।” जबकि दूसरे पर लिखा था, “RG और PG, यह कोई चेतावनी नहीं है; केरलम इस बड़ी गलती के लिए तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।”

इसके अलावा एक अन्य पोस्टर में कहा गया था, “राहुल, KC (AICC महासचिव KC वेणुगोपाल) भले ही तुम्हारे बैग बियरर (सामान उठाने वाले) हों, लेकिन केरलम की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।”

]]>
 कांग्रेस का दावा महाराष्ट्र में घरेलू एलपीजी का कमी, विधानसभा की कैंटीन भी रही बंद https://satyakampost.com/archives/63243 Wed, 11 Mar 2026 10:22:49 +0000 https://satyakampost.com/?p=63243 पश्चिम एशिया युद्ध के बीच महाराष्ट्र में एलपीजी कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा। कांग्रेस ने गैस सप्लाई बाधित होने से होटल बंद होने का दावा किया। सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से आयात प्रभावित बताया गया।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण देश के कई राज्यों में घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी का दावा किया जा रहा है। मुंबई, बैंगलुरू जैसे बड़े राज्यों में व्यावसायिक सिलिंडरों का खबरें भी सामने आई है। वहीं महाराष्ट्र विधनसभा में घरेलू गैस का मुद्दा गुंज रहा है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राज्य में घरेलू एलपीजी का कमी है। इसी के साथ सरकार से भी स्थिति को साफ करने के लिए कहा है। कांग्रेस ने इससे निपटने के लिए सरकरा द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताने के लिए कहा।

विधानसभा की कैंटीन भी बंद
कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार विकास की बात करती है, लेकिन आम लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि गैस की कमी के कारण वे घर पर खाना कैसे बनाएंगे। उन्होंने कहा कि गैस सप्लाई में रुकावट के कारण कई खाने की दुकानें बंद हैं।

सदन के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सदन 1 बजे तक चला, फिर भी विधानसभा की कैंटीन बंद थी। परिसर के बाहर नरीमन पॉइंट में में भी गैस की कथित कमी के कारण कई होटल बंद थे। उन्होंने दावा किया कि मुंबई और नागपुर में करीब 30 प्रतिशत होटल बंद हो गए हैं।

काला बाजारी की दी चेतावनी
कांग्रेस नेता ने यह भी चेतावनी दी कि इस कमी से काला बाजारी हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का करीब 18 लाख रुपये के एलपीजी सिलेंडर ले जा रहा एक ट्रक हाल ही में चोरी हो गया, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया जवाब
कांंग्रेस के इन दावों का जवाब देते हुए सदन के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा हालांकि यह मामला केंद्र से जुड़ा है, लेकिन राज्य सरकार लोगों के हित में सही कदम उठाएगी।

क्यों हो रही है गैस की कमी
ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, यह वही रास्ता है जिससे भारत सऊदी अरब जैसे देशों से 85-90 परसेंट एलपीजी आयात करता था। सप्लाई कम होने का मतलब है कि सरकार घरेलू सेक्टर को सप्लाई को प्राथमिकता दे रही है, और इस प्रोसेस में, व्यवसायिक जगहों को नुकसान हुआ है।

]]>
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: TVK ने शुरू की उम्मीदवारों की तलाश, आज साक्षात्कार लेंगे विजय https://satyakampost.com/archives/63197 Tue, 10 Mar 2026 10:41:57 +0000 https://satyakampost.com/?p=63197 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। टीवीके प्रमुख विजय थलापति आज उन लोगों का साक्षात्कार लेने वाले हैं, जिन्होंने पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। सूत्रों को मुताबिक, टीवीके जल्द ही उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे सकती है। पढ़िए रिपोर्ट-

अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने मंगलवार को अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेना शुरू कर दिया है। उनकी पार्टी के लिए यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टीवीके राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और कुछ अहम सीटें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएंगी।

विजय पनैयूर स्थित टीवीके मुख्यालय पहुंचे, जहां वह आज करीब 60 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे। पार्टी को चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वाले लोगों से 4,200 आवेदन मिले हैं। टीवीके जल्द की ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय कर सकती है। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि वरिष्ठ नेता बुसी आनंद, आधव, अर्जुन और अरुण राज को क्रमश: टी नगर, विल्लीवक्कम औऱ तिरुचेंगाडे सीटों से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

टीवीके का गठन 2 फरवरी 2024 को किया गया था। इसके बाद यह नई पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी को खुद सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर रही है। हालांकि, टीवीके ने अपने साथ चुनावी गठबंधन करने वाले दलों को सत्ता में हिस्सेदारी देने की पेशकश की थी। लेकिन अभी तक कोई भी राजनीतिक दल उसके साथ नहीं जुड़ा है।

]]>
एलपीजी सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का सरकार पर हमला https://satyakampost.com/archives/63052 Sat, 07 Mar 2026 09:14:30 +0000 https://satyakampost.com/?p=63052 नई दिल्ली, 07 मार्च। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाल रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपये की वृद्धि कर दी गई है, जबकि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम थीं तब भी सरकार ने इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंचाया और अब महंगाई का बोझ आम लोगों पर डाला जा रहा है।

खरगे ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि युद्ध जैसे वैश्विक हालातों के बीच “सब चंगा सी” का दावा करने वाली मोदी सरकार देश में पर्याप्त मात्रा में तेल, गैस और उर्वरक उपलब्ध कराने में भी असफल साबित हो रही है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि “महंगाई मैन” मोदी ने एक बार फिर जनता को झटका दिया है। पार्टी के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत सीधे 60 रुपये बढ़ा दी गई है, जबकि वाणिज्यिक सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को अब 115 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों पर लगातार महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने घर का बजट और मुश्किल बना दिया है।

]]>