Uncategorized – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट

दिल्ली-पंजाब और उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक कई राज्यों में बारिश का अनुमान
देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ते हुए कई राज्यों को कवर कर चुका है। आज यानी 7 जून को मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की हजहां एक ओर मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं कुछ राज्यों में अब भी भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। आइए जानते हैं आज देशभर का मौसम कैसा रहेगा।

7 जून को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 7 से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से व्यापक वर्षा शुरू होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गोवा में आज से मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 7 जून को मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में प्रवेश कर गई हैं। इसके साथ ही, तेलंगाना के कुछ इलाकों, तमिलनाडु के बचे हुए हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून की एंट्री हो रही है।

आईएमडी ने आज दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

लक्षद्वीप और रायलसीमा के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश के आसार हैं। वहीं, पूर्वोत्तर में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक रूप से बारिश हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत का क्या है हाल?

पश्चिम और मध्य भारत की बात करें तो, कोंकण और गोवा के साथ-साथ महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी है। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम मिला-जुला रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की से छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की गंभीर चेतावनी दी गई है।

राहत के बीच यहां लू का प्रकोप जारी

एक तरफ जहां कई राज्यों में बारिश से राहत मिल रही है, वहीं कुछ इलाके अब भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून को तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा, ओडिशा के कुछ इलाकों में रात के समय भी तापमान अधिक रहने और उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।

मछुआरों के लिए सख्त चेतावनी

खराब मौसम, तेज हवाओं और समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। 7 जून को मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन और मालदीव क्षेत्र, श्रीलंका के तटों, दक्षिण तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में गहरे पानी में जाने से मना किया गया है।

इसके अलावा अरब सागर के हिस्सों जैसे दक्षिण महाराष्ट्र, गोवा तट, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है।

24 मई 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज आपका व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और खासकर राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। लेकिन दिल की बात तुरंत ज़ुबान पर लाने की आदत किसी छोटी बात को बड़ा बना सकती है। घर में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में किसी की खींचतान या गुटबाज़ी से दूर रहना ही समझदारी होगी।

वृषभ राशि
आज किस्मत आपके लिए संपत्ति और धन से जुड़े अच्छे संकेत लेकर आई है। कई काम एक साथ आने से भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन इसी भागदौड़ में कोई बड़ा फायदा भी छिपा है। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश का सपना पूरा होने के योग हैं। बिजनेस में रफ्तार पहले से बेहतर रहेगी और रुका हुआ पैसा या मामला भी धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाता दिखेगा। बस कानूनी मामलों में ढील देना भारी पड़ सकता है।

मिथुन राशि
आज आपका दिल दूसरों की मदद करने और कुछ अच्छा करने में लगेगा। नई कोशिशें रंग लाएंगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कमी नहीं छोड़नी चाहिए। हालांकि मन मौज-मस्ती में ज्यादा रहेगा और काम टालने का मन करेगा। परिवार में किसी शादी या रिश्ते को लेकर चल रही रुकावट दूर करने में आपकी भूमिका अहम रह सकती है।

कर्क राशि
आज दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। भाई-बहनों का साथ और सहयोग आपको राहत देगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर बात सोच-समझकर संभालें। संतान की सफलता आपका दिल खुश कर देगी। खान-पान में थोड़ा संयम रखें, क्योंकि स्वाद के चक्कर में पेट बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी जरूरी है।

सिंह राशि
आज आपको हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत है। आसपास के लोगों के विवादों से दूरी बनाए रखें, वरना बिना वजह तनाव मिल सकता है। पुराने लेनदेन या पैसों से जुड़ी उलझन सुलझने के संकेत हैं। आज दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपने फैसलों पर भरोसा करें। परिवार के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताज़ा कर देगी।

कन्या राशि
आज का दिन तरक्की और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। विदेश में पढ़ाई या करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए भी अच्छी खबर मिल सकती है। मां के साथ हुई बातचीत कई घरेलू परेशानियों का हल निकाल देगी। साथ ही आप अपने रहन-सहन और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

तुला राशि
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। धन कमाने के साथ-साथ उसे सही जगह निवेश करने का विचार भी मन में आएगा, जो भविष्य में फायदा देगा। लेकिन कानूनी मामलों में लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या काम के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है, जिससे भावुकता भी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपके दिमाग में नए-नए आइडिया बिजली की तरह दौड़ेंगे। कुछ अलग और बड़ा करने की इच्छा मजबूत होगी। जीवनसाथी के करियर में भी नया मोड़ आ सकता है। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी और आय में बढ़ोतरी खुशी देगी। अगर किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उलझन हो, तो पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि
आज पैसों और लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर फैसला लेना नुकसान दे सकता है। मां की कोई बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन बाद में वही बात आपके भले के लिए साबित होगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। भगवान की भक्ति और किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मन को शांति देगा।

मकर राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच अच्छी खबरें भी लेकर आएगा। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या सम्मान मिलने के योग हैं। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। हालांकि पुराने पैसों का कोई मामला सिरदर्द बन सकता है। संतान पक्ष से मिली खुशखबरी घर का माहौल खुशनुमा बना देगी।

कुंभ राशि
आज आप जीवन को खुलकर जीने के मूड में रहेंगे। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपकी टेंशन कम कर देगा। पिता की ओर से कोई सरप्राइज या खास सहयोग मिल सकता है। अगर बाहर जाएं तो अपने कीमती सामान का ध्यान जरूर रखें। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से चली आ रही सेहत की परेशानी में राहत महसूस होगी और मन की कोई खास इच्छा पूरी होने से दिल खुश रहेगा।

मीन राशि
आज भागदौड़ कुछ ज्यादा रह सकती है और मन भी थोड़ा बेचैन रहेगा। कामों में लापरवाही बाद में परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है, वरना परीक्षा में मुश्किल आ सकती है। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा सलाह देना आपको उलझा सकता है। आज आपके भीतर भरपूर ऊर्जा रहेगी बस उसे सही दिशा में लगाना ही सफलता की कुंजी होगा।

भारतीय चेतना के ‘मन’ नायक ‘अटल’
–राकेश त्रिपाठी

“मैं तेजपुंज, तमलीन जगत में फैलाया मैंने प्रकाश।
जगती का रच करके विनाश, कब चाहा है निज का विकास।।”

विश्व बंधुत्व की भावना से ओत-प्रोत ये पंक्तियां भारतीय राजनीति के शलाका पुरुष, अजातशत्रु, कवि हृदय ‘जननायक’ अटल बिहारी वाजपेई जी की हैं।

अटल जी भारतीय सनातन परम्परा में अनन्य उपासक एवं भारतीय मूल्यों के संरक्षक रहे हैं। वे स्वयं राजनीति को काजल की कोठरी कहते रहे, किन्तु इस काजल की कोठरी से निष्कलंक बाहर आ पाना उनके ही बूते की बात थी।

आज जब राजनीति में भाषाई एवं लोकतांत्रिक मर्यादाएं तार-तार होती हैं, ऐसे में अटल जी और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। वे विपक्ष में रहते हुए भी सत्ता पक्ष के सकारात्मक कदमों की प्रशंसा से नहीं चूकते, राजनैतिक लाभ से इतर उनमें राष्ट्र प्रथम की भावना सदैव सर्वोपरि रही। वे मतभेद को खुले हृदय से स्वीकारते हैं, किन्तु मनभेद से मीलों दूर रहते हैं।
वे समष्टि (समाज) के लिए व्यष्टि (निज) को न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं।

अटल जी भारतीय चेतना प्रखर स्तम्भ हैं, वे राष्ट्र हित में पहल करना भी जानते हैं और राष्ट्र के स्वाभिमान से समझौता करना भी उन्हें कदापि स्वीकार नहीं है।

वे हास परिहास को पूर्ण स्थान देते हैं, किन्तु किसी के भी उपहास को कभी स्थान नहीं देते।

राजनीतिज्ञों को शब्द चयन अटल जी से सीखना चाहिए, वे आलोचना करते समय भी संयमित शब्दों का प्रयोग करते हैं।
उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

भारत जोड़ो योजना
अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सड़कों के माध्यम से देश को जोड़ने की योजना बनाई। इसके अंतर्गत उन्होंने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना प्रारंभ की। इसके साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना प्रारंभ की। इन योजनाओं के कारण विकास कार्यों की गति तीव्र हुई। इससे आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिला। इन योजनाओं को बहुत सराहा गया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने नदियों को जोड़ने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने वर्ष 2003 में एक टास्क फोर्स गठित किया, परंतु भारी विरोध के कारण इस संबंध में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।

संचार क्रांति को प्रोत्साहन
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने देश में संचार क्रांति को बढ़ावा दिया। उनकी सरकार ने वर्ष 1999 में भारत संचार निगम लिमिटेड के एकाधिकार को समाप्त कर दिया तथा नई टेलिकॉम नीति लागू की। इसके कारण उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर मोबाइल सेवा उपलब्ध हो सकी।

सर्व शिक्षा अभियान
वाजपेयी सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने वर्ष 2000-01 में छह से 14 वर्ष के बालकों को निशुल्क शिक्षा देने का अभियान प्रारंभ किया। इससे बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में कमी आई। वर्ष 2000 में लगभग 40 प्रतिशत बच्चों ने बीच में पढ़ाई छोड़ी थी। वर्ष 2005 में केवल 10 प्रतिशत बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी। उन्होंने इस अभियान के ली गीत भी लिखा था।

विनिवेश का प्रारंभ
अटलजी के शासनकाल में देश में निजीकरण को प्रोत्साहन दिया गया। उन्होंने वर्ष 1999 में विनिवेश मंत्रालय के रूप में एक नए मंत्रालय का गठन किया। अरुण शौरी को इसका मंत्री बनाया गया। इस मंत्रालय ने भारत एल्यूमिनियम कंपनी, इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान जिंक एवं विदेश संचार निगम लिमिटेड आदि सरकारी कंपनियों के विक्रय की प्रक्रिया प्रारंभ की। इसके साथ-साथ उन्होंने बीमा कंपनियों में विदेशी निवेश की सीमा को 26 प्रतिशत तक किया था। वर्ष 2015 में मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 49 प्रतिशत कर दिया।

पोखरण का परीक्षण
अटल सरकार की बड़ी उपलब्धियों में पोखरण परीक्षण भी सम्मिलित है। मई 1998 में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। यद्यपि इस परीक्षण के पश्चात् अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा सहित अनेक पश्चिमी देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था। किंतु अटलजी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। अंततः उनकी की विजय हुई और कुछ समय के पश्चात् इन देशों ने प्रतिबंध हटा लिए।

बस सेवा
अटलजी ने भारत एवं पाकिस्तान के आपसी संबंधों को सुधारने के दृष्टिगत फरवरी 1999 में दिल्ली-लाहौर बस सेवा प्रारंभ की थी। प्रथम बस सेवा से वे स्वयं लाहौर गए तथा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भेंट की। उन्होंने एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए। इसे एक बड़ी उपलब्धि मना जाता है।

आतंकवाद निरोधक अधिनियम
अटल सरकार ने आतंकवाद निरोधक अधिनियम 2002 लागू किया था। यह अधिनियम देश में हो रही कई आतंकवादी घटनाओं विशेषकर संसद पर हमले के पश्चात् पारित किया गया था। यह अधिनियम, आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1987 के स्थान पर लागू किया गया था। केवल दो वर्ष की समयावधि में अटल सरकार ने 32 संगठनों पर पोटा के अंतर्गत प्रतिबंध लगाया था। देश के सुरक्षा की दृष्टि से इसे बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

संविधान समीक्षा आयोग का गठन
अटल वाजपेयी सरकार ने संविधान में संशोधन की आवश्यकता पर विचार-विमर्श करने के लिए 1 फरवरी 2000 को संविधान समीक्षा के राष्ट्रीय आयोग गठित किया था। इसका बहुत विरोध किया गया।
इसके पश्चात् भी अटल सरकार ने आयोग का गठन किया तथा उसे छह माह का समय प्रदान किया गया।

जातिवार जनगणना पर रोक
वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बनने से पूर्व एचडी देवगौड़ा सरकार ने जातिवार जनगणना को स्वीकृति दी थी। इसके कारण वर्ष 2001 में जातिगत जनगणना होनी थी। मंडल कमीशन के प्रावधानों को लागू करने के पश्चात् देश में प्रथम बार जनगणना 2001 में होनी थी। इसका उद्देश्य यह देखना था कि ऐसे मंडल कमीशन के प्रावधानों को सही तरीके से लागू किया जा रहा है अथवा नहीं। इसीलिए जातिगत जनगणना कराने जाने की मांग उठ रही थी। कोई ठोस कार्य प्रणाली बनाने के लिए न्यायिक प्रणाली द्वारा तथ्यात्मक आंकड़ों को एकत्रित करने की बात कही जा रही थी। तत्कालीन रजिस्टार जनरल ने भी जातिगत जनगणना को स्वीकृति दी थी, परंतु अटल सरकार ने इस निर्णय को परिवर्तित कर दिया। इसके कारण जातिवार जनगणना नहीं हो सकी।

अटलजी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए, जिसके लिए उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी सेवाओं के लिए 25 जनवरी 1992 को उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा 28 सितंबर 1992 को उन्हें ’हिंदी गौरव’ से सम्मानित किया गया। उन्हें 20 अप्रैल 1993 को कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा डी लिट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें 1 अगस्त 1994 में लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 17 अगस्त 1994 को संसद द्वारा उन्हें श्रेष्ठ सासंद चुना गया तथा पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् उन्हें 27 मार्च 2015 को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वह कहते थे इतिहास में हुई भूल के लिए आज किसी से बदला लेने का समय नहीं है, लेकिन उस भूल को ठीक करने का सवाल है। एटम बम का जवाब क्या है? एटम बम का जवाब एटम बम है और कोई जवाब नहीं। भारत की सुरक्षा की अवधारणा सैनिक शक्ति नहीं है. भारत अनुभव करता है सुरक्षा आंतरिक शक्ति से आती है। अगर हम देशभक्त न होते और अगर हम निःस्वार्थ भाव से राजनीति में अपना स्थान बनाने का प्रयास न करते और हमारे इन प्रयासों के साथ इतने साल की साधना न होती तो हम यहां तक न पहुंचते। सेना के उन जवानों का अभिनन्दन होना चाहिए, जिन्होंने अपने रक्त से विजय की गाथा लिखी। विजय का सर्वाधिक श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है, तो हमारे बहादुर जवानों को और उनके कुशल सेनापतियों को। अभी मुझे ऐसा सैनिक मिलना बाकी है, जिसकी पीठ में गोली का निशान हो. जितने भी गोली के निशान हैं, सब निशान सामने लगे हैं। अगर अपनी सेनाओं या रेजिमेंटों के नाम हमें रखने हैं, तो राजपूत रेजिमेंट के स्थान पर राणा प्रताप रेजिमेंट रखें, मराठा रेजिमेंट के स्थान पर शिवाजी रेजिमेंट और ताना रेजिमेंट रखे, सिख रेजिमेंट की जगह रणजीत सिंह रेजिमेंट रखें।

वह कहते थे कि किसी भी देश को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक साझदारी का हिस्सा होने का ढोंग नहीं करना चाहिए, जबकि वह आतंकवाद को बढ़ाने, उकसाने, और प्रायोजित करने में लगा हुआ हो। आज वैश्विक निर्भरता का अर्थ यह है कि विकासशील देशों में आई आर्थिक आपदाएं विकसित देशों में संकट ला सकती हैं। राज्य को, व्यक्तिगत सम्पत्ति को जब चाहे तब जब्त कर लेने का अधिकार देना एक खतरनाक चीज होगी। संयुक्त राष्ट्र की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि वह समरत मानवता का सबल स्वर बन सके और देशों के बीच एक-दूसरे पर अवलम्बित सामूहिक सहयोग का गतिशील माध्यम बन सके। कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता है कि देश मूल्यों के संकट में फंसा है।

लेखक – भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता है

सर्दियों में ये 5 फूड्स से पाएं जोड़ों के दर्द से राहत
सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को जोड़ों का दर्द (Joint Pain In Winter) होने लगता है। यह दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि मौसम में बदलाव, उम्र या कोई बीमारी, जैसे आर्थराइटिस। जोड़ो के दर्द के कारण रोज के काम करने में भी काफी तकलीफ होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके इस दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं?

डाइट में कुछ फूड्स (Foods for Joints) को शामिल करने से सूजन कम करने में मदद मिलती है, जिससे दर्द से राहत मिलती है। आइए जानते हैं उन 5 असरदार फूड्स (Foods To Reduce Joint Pain) के बारे में, जो सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचने में आपकी मदद कर सकते हैं।

मछली

मछली, खासकर सालमन, मैकेरल और सार्डीन में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो जोड़ों के दर्द का एक प्रमुख कारण है। इसके अलावा, ये हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, और सरसों का साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन-के और कैल्शियम से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं।

अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ मैग्नीशियम भी पाया जाता है। मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

दही
दही में कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। एक स्वस्थ पाचन तंत्र शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है।

फल
संतरा, अनानास, और जामुन जैसे फल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। विटामिन-सी कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो जोड़ों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

इन बातों का भी रखें ध्यान
भरपूर मात्रा में पानी पिएं– पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और जोड़ों को ग्रीस देने में मदद करता है।
गर्म पानी से स्नान करें– गर्म पानी से स्नान करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और जोड़ों का दर्द कम होता है।
हल्की एक्सरसाइज करें- नियमित रूप से हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से जोड़ों की गतिशीलता बढ़ती है और दर्द कम होता है।

डॉक्टर से सलाह लें– अगर आपको जोड़ों का दर्द बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

70 विमानों को बम की धमकी के बीच BCAS महानिदेशक ने की बड़ी अपील
देशभर की एयरलाइंस को बम धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक दिन में 30 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिली। इन धमकियों की वजह से यात्रियों में दहशत का माहौल फैल जाता है। उन्हें असुविधा का भी सामना करना पड़ता है।

इस बीच नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि बम की फर्जी धमकियों पर जल्द से जल्द अंकुश लगा दिया जाएगा। भारतीय आकाश पूरी तरह से सुरक्षित है। यात्री बिना किसी डर के यात्रा करें।

मजबूत प्रोटोकॉल, यात्री डरें नहीं

बीसीएएस डीजी जुल्फिकार हसन ने कहा कि फर्जी धमकियों से निपटने के लिए एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही इन धमकियों पर लगाम लगाई जाएगी। भारतीय आकाश पूरी तरह से सुरक्षित है। मौजूदा प्रोटोकॉल मजबूत है। सख्ती से इसका पालन भी किया जा रहा है। यात्री बिना किसी डर के यात्रा करें। इस मामले में एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई है।

जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

शनिवार को दिल्ली स्थित बीसीएएस मुख्यालय में एयरलाइंस कंपनियों की एक अहम बैठक हुई। एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी समस्याओं को बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन के सामने रखी। लगातार आ रही धमकियों के मुद्दे पर लंबी चर्चा चली। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में बम धमकी की वजह से एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ हो सकती है। बीसीएएस ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही इसके मूल कारणों तक पहुंच जाएंगे।

धमकियों से यात्री भी परेशान

लगातार बम धमकियों की वजह से एयरलाइंस को सामान्य तरीके से परिचालन में दिक्कत आ रही है। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि लगातार मिल रहीं धमकियों से एयरलाइंस, सुरक्षा बलों और यात्रियों पर काफी बोझ पड़ा है। पिछले एक हफ्ते में 70 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है। स्पाइस जेट और एयर एशिया की पांच-पांच फ्लाइट को बम की धमकी मिली। जांच में यह सभी धमकी फर्जी निकलीं।

कानून में संशोधन की तैयारी में केंद्र

इस बीच इन धमकियों की वजह से सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय कई अन्य मंत्रालयों के संपर्क में है। इन मंत्रालयों के बीच कानून में जरूरी संशोधन की बातचीत चल रही है। कानून और गृह मंत्रालय के परामर्श से एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विमान अधिनियम- 1934 और विमान नियम- 1937 व अन्य कानूनों में संशोधन का मसौदा तैयार करेगी। इसका उद्देश्य बम की फर्जी धमकी देने वालों को पांच साल की सजा और नो फ्लाई लिस्ट में डालना है।