लखनऊ ट्रैफिक – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Fri, 29 Dec 2023 09:24:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png लखनऊ ट्रैफिक – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 लखनऊ ट्रैफिक डायवर्जन:VVIP कार्यक्रम के चलते 30 दिसंबर को यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन https://satyakampost.com/archives/23060 Fri, 29 Dec 2023 09:24:34 +0000 https://satyakampost.com/?p=23060 यदि आप लखनऊ में रहते हैं, तो सावधान हो जाएं! नहीं तो चालानी कार्रवाई हो सकती है। शनिवार 30 दिसंबर को वीआईपी कार्यक्रम के चलते राजधानी लखनऊ में यातायात के सुगम संचालन हेतु यातायात परिवर्तित रहेगा। इस दौरान रोडवेज बसे/बड़े/भारी वाहनों के लिए डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। डायवर्जन 29 दिसंबर की रात्रि 12:00 बजे से 30 दिसंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।

भारी वाहनों का यातायात डायवर्जन

सीतापुर रोड की तरफ से आने वाली बसे/बड़े/भारी वाहनो का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग कालेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, कुर्सी रोड होते हुये बेहटा चौराहा, किसान पथ होते हुये सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

कानपुर की तरफ से आने वाली बसे/बड़े/भारी वाहनो का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहा, गोसाईगंज कस्बा तिराहा, सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

जनपद लखनऊ की तरफ से जनपद बाराबंकी होकर जनपद बस्ती, जनपद संतकबीर नगर, जनपद गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन जनपद अयोध्या होकर जाना प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन जनपद बाराबंकी से जनपद गोंडा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

]]>