लाल – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com Latest News & Information Fri, 29 Dec 2023 09:27:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://satyakampost.com/wp-content/uploads/2023/12/Satyakam-Post-icon.png लाल – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट https://satyakampost.com 32 32 बालों को लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये चीजें https://satyakampost.com/archives/23063 Fri, 29 Dec 2023 09:27:34 +0000 https://satyakampost.com/?p=23063 आज के समय में बालों को रंगने का काफी चलन हो गया है। बाजारों में कई तरह के कलर मिलते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी पसंद का रंग बदल सकते हैं। वैसे तो इन रंगों का इस्तेमाल बेहद आसान होता है, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल बालों के साथ-साथ सिर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये शरीर को भी बेहद नुकसान पहुंचाता है।

ऐसे में लोग कोशिश करते हैं कि बालों में वो घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करें, ताकि इसका कोई नुकसान ना होने पाए। बालों को रंगने के लिए मेहंदी सबसे सही विकल्प मानी जाती है। इससे बालों को नेचुरल लाल किया जा सकता है।

मेहंदी से ना सिर्फ बालों का रंग बदलता है, बल्कि साथ ही में इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मेहंदी का असर बालों पर ज्यादा हो, तो मेहंदी में कुछ चीजों को जरूर मिलाएं। 

चुकंदर का रस

मेहंदी के लाल रंग के लिए इसमें आप चुकंदर का रस मिला सकते हैं। इसके लिए चार से पांच चम्मच मेहंदी में दो से तीन चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं।

अब इसे रात भर के लिए लोहे की कढ़ाही में छोड़ दें। सुबह इस मेहंदी को अच्छे से बालों पर लगा लें। इससे आपको फायदा जरूर दिखेगा। 

गुड़हल के फूल का पाउडर

मेहंदी में गुड़हल के फूल का पाउडर आप मिला सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए 5-6 चम्मच मेहंदी में 3 चम्मच गुडहल के फूल का पाउडर और चाय के पानी को छानकर एक साथ मिला लें। रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह मेहंदी को बालों में लगा लें। 

कॉफी पाउडर

अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों में नेचुरल लाल रंग आए तो मेहंदी में कॉफी पाउडर मिलाएं। इसके लिए आपको बस 4 से 5 चम्मच मेहंदी को 1/2 गिलास पानी में कॉफी पाउडर को डालकर मिक्स करें। इसे रात भर भिगोकर रखने के बाद  सुबह मेहंदी में लगा लें।

कत्था

कत्था आपको पान की शॉप में आसानी से मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको 4 से 5 चम्मच मेहंदी में 1 चम्मच कत्था पाउडर और चाय पत्ती के पानी मिलाना है। इसके बाद इस पेस्ट को भी रातभर भिगो कर रखना है। सुबह इस मेहंदी को आप अपने बालों में लगा सकती हैं। 

]]>