वर्ल्डवाइड – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट

2023 में वर्ल्डवाइड इन 10 फिल्मों का बजा डंका
बॉक्स ऑफिस पर इंडियन फिल्मों के लिए साल 2023 बहुत ही अच्छा साबित हुआ। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख दिया। शाह रुख खान से लेकर रणबीर कपूर और रजनीकांत की फिल्मों का जादू वर्ल्डवाइड चला। चलिए देखते हैं 2023 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों का कलेक्शन।

साल 2023 को अलविदा कहने का समय आ चुका है और नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई बेकरार है। बॉलीवुड सितारे भी नए साल की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। ये साल इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है, क्योंकि इस साल कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई।

शाह रुख खान साल में तीन बार स्क्रीन पर धमाका करके गए, तो वहीं ‘एनिमल’ ने भी आने के साथ ही बॉक्स ऑफिस कई बड़ी फिल्मों का शिकार किया। हिंदी के अलावा कई साउथ फिल्मों ने भी दुनियाभर में तहलका मचा दिया।

ओवरऑल 2022 के मुकाबले 2023 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए वर्ल्डवाइड काफी अच्छा साबित हुआ, चलिए देखते हैं वो 10 फिल्में, जिन्होंने वर्ल्ड वाइड इस साल सबसे ज्यादा कमाई की।

जवान

साल 2023 में अगर किसी एक्टर ने आते ही बॉक्स ऑफिस के तख्त को हिलाकर रख दिया, तो वह हैं शाह रुख खान। किंग खान की इस साल बैक टू बैक तीन फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने दुनियाभर में अपना जलवा बिखेरा।

इस साल इंडियन फिल्मों में जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की, वो है एटली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’। शाह रुख खान-नयनतारा की मूवी ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड टोटल 1148.32 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की।

पठान

दूसरे नंबर पर भी इस साल वर्ल्डवाइड शाह रुख खान की फिल्म का ही कब्जा रहा। उनकी फिल्म ‘पठान’ ने साल 2023 की शुरुआत में दस्तक दी थी। इस फिल्म में सालों बाद दीपिका-शाह रुख की जोड़ी फैंस को देखने को मिली। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही गर्दा उड़ा दिया था। वर्ल्डवाइड इस मूवी ने लाइफटाइम 1050.3 करोड़ की कमाई की।

एनिमल

शाह रुख खान के अलावा ये साल रणबीर कपूर के करियर में भी मील का पत्थर बना। संदीप रेड्डी वांगा के साथ पहली बार ‘एनिमल’ में सांवरिया एक्टर ने काम किया और अपने अभिनय का ऐसा जादू चलाया, जो अब तक चल रहा है।

1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘एनिमल’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 882 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, ‘डंकी’ और ‘सालार’ के बीच अभी भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाई हुई है।

गदर 2
सनी देओल ने 66 साल की उम्र में वो कमाल कर दिखाया, जो बड़े-बड़े एक्टर्स नहीं कर पाते हैं। वह 2001 में रिलीज हुई ‘गदर-एक प्रेम कथा’ के 22 साल बाद ‘गदर 2’ के साथ लौटे। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर OMG 2 के साथ टक्कर ली। गदर 2 सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। गदर 2 ने दुनियाभर में लाइफटाइम 691 करोड़ का बिजनेस किया।

लियो

इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक नाम थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ का भी है। जो रिलीज से पहले कई विवादों में घिरी, लेकिन तृषा कृष्णन स्टारर ये फिल्म जब सिनेमाघरों में आई तो फैंस ने इस पर भरपूर प्यार लुटाया। विजय की इस मूवी को पैन इंडिया रिलीज किया गया।

‘लियो’ को लेकर जितना क्रेज इंडियन ऑडियंस में देखने को मिला, उतना ही क्रेज विदेशों में भी रहा। एडवांस बुकिंग में ही मूवी ने 215 करोड़ का बिजनेस कर लिया था और जब फिल्म थिएटर में आई, तब तो धमाका ही हो गया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 618 करोड़ का बिजनेस किया।

जेलर

थलाइवा रजनीकांत जब भी फिल्मी पर्दे पर आते हैं, तो उससे पहले जश्न का माहौल बन जाता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब वह 10 अगस्त को ‘जेलर’ के साथ सिनेमाघरों में आए। ‘गदर 2’ की रिलीज से एक दिन पहले ही ‘जेलर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ऐसा गदर मचाया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। वर्ल्डवाइड ‘जेलर’ ने लाइफटाइम 605 करोड़ का बिजनेस किया था।

सालार

प्रभास के लिए साल 2023 की शुरुआत ‘आदिपुरुष’ के साथ भले ही अच्छी न हुई हो, लेकिन इस साल का अंत उनके लिए बेहद ही शानदार होने वाला है और इस बात का अंदाजा आप प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सालार’ से लगा सकते हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों के अंदर ही 500 करोड़ की कमाई कर ली है और 22 दिसंबर 2023 को रिलीज ये फिल्म ‘डंकी’ को कड़ी टक्कर देते हुए ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

टाइगर 3
सलमान खान का नाम ही उनकी फिल्मों को चलाने के लिए काफी है। ऐसा ही कुछ उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ के साथ भी देखने को मिला, जहां उनकी मूवी को भले ही समीक्षकों और दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स न मिला हो, लेकिन इसके बावजूद सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ स्टारर ये मूवी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 466 करोड़ का बिजनेस किया था।

डंकी

शाह रुख खान ने साल 2023 की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और इस साल के अंत को फैंस के लिए ‘डंकी’ के साथ यादगार बनाने की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी संभाली है।

‘सालार’ से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का 1 हफ्ते में बिजनेस कर लिया है और फिल्म की रफ्तार वर्ल्डवाइड बनी हुई है। इस मूवी ने दुनियाभर में अब तक 305 करोड़ कमा लिए हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

इस साल वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का भी है। इस मूवी में रणवीर और आलिया की जोड़ी दूसरी बार फैंस को फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली थी। करण जौहर ने एक लंबे समय बाद RRKPK से निर्देशन की कुर्सी संभाली थी।

इस फिल्म ने इंडिया में तो अच्छा बिजनेस किया ही था, लेकिन वर्ल्डवाइड भी मूवी का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर साफ तौर पर दिखा। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 355 करोड़ का बिजनेस किया।