BCCI – Satyakam Post | सत्यकाम पोस्ट

मार्च में होगी आईपीएल की शुरुआत, BCCI ने तय कर दी तारीख
इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 16वें सत्र का आयोजन इस वर्ष 22 मार्च से किया जाएगा, जबकि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा सत्र फरवरी के अंत से शुरू होगा। सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष आम चुनाव होने हैं और इसको ध्यान में रखकर आईपीएलका आयोजन किया जाएगा। चुनाव होने के बावजूद 2019 की तरह सभी मैच भारत में ही कराए जाएंगे।

चुनाव को लेकर बीसीसीआइ ने तैयार किया प्लान

सूत्रों के अनुसार, जिस चरण में आईपीएलकी मेजबानी वाले शहरों में लोकसभा चुनाव होगा, उस दौरान वहां के मैच दूसरे स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। वहीं अगले चरण का चुनाव जिन स्थलों में होगा, उनके मैचों की मेजबानी अन्य स्थलों पर होगी। इस तरह से लेकर बीसीसीआइ मैचों को आयोजन करने की योजना बना रहा है।

चुनाव के दौरान मैचों के लिए सुरक्षाकर्मी मुहैया होने में कोई दिक्कत नहीं आए

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र और बीसीसीआइ के सचिव जय शाह आईपीएलको भारत में करने को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर बीसीसीआइ और सरकार के कुछ मंत्रालयों के बीच बातचीत भी हो चुकी है। चुनाव के दौरान मैचों के लिए सुरक्षाकर्मी मुहैया होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इससे पहले, आम चुनाव के कारण 2009 और 2014 में आईपीएलका आयोजन विदेश में कराना पड़ा था।

2009 में आईपीएलकमिश्नर ललित मोदी थे और तब पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में कराया गया था। वहीं, 2014 में पहले 20 मैचों का आयोजन यूएई के अबू धाबी, दुबई और शारजाह में कराए गए थे। वहीं 2 मई को चुनाव होने के बाद बाकी मैचों का आयोजन भारत में किया गया था। लेकिन 2019 में आम चुनाव के साथ ही आईपीएलके सभी मैच देश में आयोजित किए गए थे।

दो शहरों में होगा डब्ल्यूपीएल का आयोजन

डब्ल्यूपीएल के दूसरे सत्र का आयोजन इस बार दो शहरों में किया जाएगा। इस बार दिल्ली और बेंगलुरु में डब्ल्यूपीएल के मैच खेले जाएंगे। पिछले वर्ष डब्ल्यूपीएल के सभी मैच मुंबई में खेले गए थे, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम विजेता बनी थी। डब्ल्यूपीएल में पांच टीमें खेलती हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स अन्य टीमें हैं।