नंदगांव में दिनदहाड़े 65 लाख की चोरी, सूने घर का ताला तोड़ ले गए लाखों के जेवर

सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के ग्राम नंदगांव में मंगलवार को परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर करीब 65 लाख रुपये के सोना, चांदी और नकद जेवरात चोरी कर लिए।

सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के ग्राम नंदगांव में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना हुई। परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने करीब 65 लाख रुपए के सोने, चांदी और नकदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

घर खाली देखकर की वारदात
गांव निवासी देवी सिंह भाटी अपने परिवार के साथ सुबह 9 बजे रिश्तेदारी में गए थे। घर खाली देखकर अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बदमाशों ने चोरी की। शुरुआती जांच से पता चला कि चोर पहले से मकान की रेकी कर चुके थे।

मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर
चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर जाकर अलमारियों और बक्सों को खंगाला। करीब 40 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। परिवार के अनुसार चोरी हुए जेवरात पारंपरिक और बहुत कीमती थे, जिनकी कीमत 65 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

परिजन लौटे तो उड़ गए होश
दोपहर 3 बजे जब परिवार घर लौटा तो दरवाजा टूटा और घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी और जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोग मौके पर जमा हो गए और पीड़ित परिवार का हाल बुरा था।

पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
सूचना मिलने के बाद एसडीओपी रोशन कुमार जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरी जांच की और एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
पुलिस गांव और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्हें शक है कि चोर इलाके और घर की गतिविधियों से वाकिफ थे। देर शाम तक चोरी की आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। गांव में चोरी के बाद दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Related Articles

Back to top button