होलिका दहन की राख का छोटा सा उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

होलिका दहन (Holika Dahan 2026) का पर्व सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से इसे ‘शुद्धि’ का पर्व भी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, होलिका की अग्नि में नकारात्मकता (Negativity) जलकर भस्म हो जाती है और पीछे एक अत्यंत पवित्र ‘भस्म’ या राख छोड़ जाती है।

अगर आप आर्थिक तंगी, वास्तु दोष (Vastu Dosha) या नजर दोष (Nazar Dosha) से परेशान हैं, तो होलिका की राख (Holika Ki Raakh) के ये छोटे लेकिन अचूक उपाय आपके जीवन की दिशा बदल सकते हैं।

वास्तु दोष से मुक्ति के लिए
अक्सर घर में बिना वजह क्लेश रहता है या भारीपन महसूस होता है, जो वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन सुबह जल्दी जाकर ठंडी राख ले आएं। इस राख को घर के चारों कोनों में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का नाश होता है।

अगर संभव हो, तो इस राख में थोड़ा राई और नमक मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर एक छोटी पोटली में बांधकर लटका दें। इससे घर में सकारात्मकता (Positivity) का संचार होता है।

आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय
अगर पैसा आता है पर टिकता नहीं, तो यह उपाय आपके लिए है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर उसमें एक चांदी का सिक्का रखें और इसे अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से अनावश्यक खर्चे रुकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

ग्रह बाधा और नजर दोष
अगर किसी बच्चे या बड़े को बार-बार नजर लगती है या राहु-केतु (Rahu And Ketu) की दशा परेशान कर रही है, तो प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, होलिका की राख का तिलक माथे पर लगाना अत्यंत शुभ होता है। विभूति के रूप में इसे शरीर पर मलने से मानसिक शांति मिलती है और स्वास्थ्य में सुधार आता है।

Related Articles

Back to top button