कोच Gautam Gambhir की कामयाबी के पीछे किसका हाथ? World Cup जीतकर चुकाया कर्ज

8 मार्च 2026 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। ये पहली बार रहा जब तीसरी बार किसी टीम ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं, टीम इंडिया लगातार दूसरे एडिशन में ये खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम भी बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जहां भारत को 19 नवंबर 2023 के दिन करारी हार मिली थी, वहीं, 8 मार्च को सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीतकर हिसाब बराबर किया।

खिताब जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर की काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस (Gautam Gambhir Press Conference) में खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने दो लोगों को इस जीत का पूरा श्रेय भी दिया।

Gautam Gambhir ने 2 लोगों को दिया जीत का क्रेडिट
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोच गंभीर ने कहा,

मैं इस ट्रॉफी को राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करना चाहता हूं। राहुल भाई ने भारतीय टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया और लक्ष्मण ने ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’के जरिए खिलाड़ियों की एक बेहतरीन पाइपलाइन तैयार की।


गौतम गंभीर

जब मुश्किल दौर में जय शाह ने थामी उंगली
गौतम गंभीर ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक भावुक खुलासा करते हुए कहा,

जब मैं अपने कार्यकाल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था (2024 और 2025 में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद), तब जय भाई ने मुझे फोन किया था और मेरा साथ दिया था।


गौतम गंभीर

खिलाड़ियों की दिल खोलकर की तारीफ
भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर ने सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया के लोगों के लिए नहीं, बल्कि उस ड्रेसिंग रूम में बैठे 30 लोगों के प्रति है। एक कोच उतना ही अच्छा होता है जितनी उसकी टीम। खिलाड़ियों ने ही मुझे वह कोच बनाया है जो आज मैं हूं।”

कप्तान सूर्या पर क्या बोले कोच?
गंभीर ने कप्तान सूर्या को लेकर कहा

सूर्यकुमार ने मेरा काम आसान कर दिया है। वह एक ऐसे कप्तान हैं जो पिता जैसा है। बड़ा उद्देश्य ट्रॉफी जीतना है, न कि व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाना। बहुत सालों से हम व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाते आ रहे हैं। मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न मनाना बंद करें।


गौतम गंभीर

भारत ने तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप का खिताब
साल 2007, जब टी20 विश्व कप का पहला एडिशन खेला गया था, तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये टाइटल जीतकर इतिहास रचा था। फिर 17 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा के बाद अब टीम इंडिया को ये खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव तीसरे कप्तान बने हैं।

Related Articles

Back to top button