IPL 2026: Vinod Kambli की हालत देख फैंस हुए इमोशनल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग स्टेज मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे।

एमआई को अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स से सामना करना पड़ा, जहां उन्हें मैच में हार झेलनी पड़ी। इस मैच को देखने के लिए 54 साल के विनोद कांबली भी स्टेडियम पहुंचे थे, जिनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कांबली, मैच के बाद घर वापस जाते दिख रहे हैं। इस दौरान वह ठीक से चल नहीं पा रहे हैं। उन्हें दो लोगों का सहारा लेकर लड़खड़ाते हुए धीरे-धीरे चलते देखा जा रहा है। 

Vinod Kambli को चलने में हो रही दिक्कतें

दरअसल, वायरल वीडियो से ये तो पता चला है कि कांबली की तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें चलने-फिरने में अभी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांबली (Kambli Health Condition) की इस हालत को देख फैंस इमोशनल हो गए है। बता दें कि कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि उनकी हालत ठीक नहीं है।

हालांकि, उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि उनकी हालत में अब सुधार है। विनोद कांबली, लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।  वह याददाश्त की समस्या से भी जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उनके ब्रेन में क्लॉट बताया गया था।

फैंस हुए इमोशनल

वानखेड़े में कांबली की मौजूदगी ने क्रिकेट फैंस को 90 के दशक की याद दिला दी। एक समय ऐसा था जब सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को मुंबई क्रिकेट का सबसे बड़ा सितारा माना जाता था।

कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले थे। हालांकि, बाद में उनका करियर विवाद और पर्सनल संघर्षों के बीच धीरे-धीरे खत्म होता गया, लेकिन आज भी फैंस के मन में उनके लिए इज्जत और प्यार कम नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button