यूक्रेन ने रूस के ऑयल डिपो पर किया ड्रोन से हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि यूक्रेनी ड्रोनों ने रूस के क्रास्नोडार में एक तेल डिपो और सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक सैन्य अड्डे पर हमला किया। उन्होंने कहा कि रूस को युद्ध रोकना चाहिए और यूक्रेन के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी ड्रोन्स ने रात भर में रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार इलाके में एक ऑयल डिपो और उत्तरी रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक मिलिट्री बेस पर हमला किया।

जेलेंस्की ने एक्स पर कहा, “रूस को अपना युद्ध खत्म करना होगा और लोगों की जान लेने वाले हमले रोकने होंगे। यूक्रेन के खिलाफ अन्यान की किसी भी हरकत का उचित जवाब दिया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button