
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग स्थानीय निवासी होने की शर्त रखी गई है।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 3211 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के मुताबिक इसके लिए 29 जुलाई तक आवेदन जमा किए जाएंगे।
विभाग के निदेशक के मुताबिक भर्ती के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभ्यर्थी को उसी राजस्व गांव को निवासी होना चाहिए। जबकि शहरी क्षेत्रों में अभ्यर्थी वार्ड क्षेत्र का निवासी हो। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की गई हो।



