
एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने करियर की शुरुआत एक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की थी। बाद में वो कई रियलिटी शो में भी नजर आए जिसके बाद वे घर-घर में पहचाने जाने लगे। एल्विश ने पिछले साल वेब शो ‘औकात के बाहर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
अब खबर आ रही है कि वे बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘VJ फ्रेम्स’ का ऐलान किया है। उनकी पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश नजर आएंगे। बिना नाम वाली इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट करेंगे।
कब से शुरू होगी शूटिंग?
असल में, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एक्शन फ्रैंचाइजी होगी। फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू हो रही है। तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।
वहीं एल्विस के फैन्स उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हैं। एक फैन ने ट्वीट किया, ‘बहुत एक्साइटेड हूं और आप पर गर्व है एल्विश यादव, पिछले 10-12 सालों में आपने जो लगन और कड़ी मेहनत दिखाई है, उसका फल अब आखिरकार मिल रहा है।’
एल्विश के फैंस ने जाहिर की खुशी
एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट, एलविशयादव अपने नफरत करने वालों को गलत साबित करो जैसे तुम हमेशा करते हो भाई।’ एक और ने ट्वीट किया, ‘बधाई हो भाई एल्विश यादव भाई, यूट्यूब पर वीडियो देखते थे पहले टीवी पर, अब सीधे सिनेमा हॉल में देखेंगे भाई, सब सपने पूरे हो रहे भाई, आई लव यू भाई, महादेव आपको आशीर्वाद दें।’
एल्विश यादव बिग बॉस OTT सीजन 2, प्लेग्राउंड, MTV रोडीज XX: डबल क्रॉस, लाफ्टर शेफ्स और अन्य टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। अब उनके फैंस बड़े पर्दे पर उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं।



