
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी, जिसके बाद से हर साल 5 जून को यह दिन मनाया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है- ‘एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन’।
इस खास मौके पर आप भी कुछ मैसेजेस और स्लोगन्स के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर सकते हैं। इन मैसेजेस को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके, आप कई लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनने और उसका महत्व समझाने में मदद कर सकते हैं। आइए विश्व पर्यावरण दिवस पर दोस्तों और परिवारजनों के साथ शेयर करने के लिए कुछ खास संदेश देखते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस के लिए विशेज
- मां की ममता और पेड़ का दान
दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण
स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा
है जीवन जीने की अनमोल दवा।
- पर्यावरण हम सभी जान है
इसलिए हमें इसका रखना पूरा ध्यान है
पर्यावरण की रक्षा, धरती की सुरक्षा
- पेड़ लगाओ, जीवन पाओ,
शुद्ध हवा का सुख उठाओ।
हरियाली से मित्रता कर लो,
धरा को फिर से हरा-भरा कर दो।
विश्व पर्यावरण दिवस
- स्वस्थ समाज बनाएंगे
पर्यावरण को बचाएंगे
लोगों को संकल्प दिलाएंगे
नए पेड़ लगाएंगे
पर्यायवरण दिवस का हार्दिक शुभकामनाएं
- जब होगा इस धरती पर पर्यावरण का सम्मान,
तभी होगा सुरक्षित सबकी जान !
पर्यावरण दिवस की बधाई !
- पेड़ लगाएं हरियाली को बचाएं
इसमें है समझदारी हमारी
पर्यावरण सुरक्षा की लें हम जिम्मेदारी
- धरती हमारी मां है
हमें इसे स्वच्छ और हरा-भरा रखना है
स्वच्छ और बेहतर भविष्य का निर्माण करना है
- जीवन में खुशहाली रहे, चारों तरफ हरियाली हो
स्वस्थ रहें हम, स्वस्थ ये दुनिया, पेड़ लगाकर करें धरती को हरा भरा
यही अब हमारी जिम्मेदारी हो
- बेहतर पर्यावरण के लिए पौधारोपण से अच्छा विकल्प नहीं
पेड़ लगाने से अच्छा कोई काम नहीं
आगे बढ़कर करेंगे ये नेक काम
इसी से हरी भरी रहेगी हमारी प्रकृति
- शहर क्या देखें कि हर मंज़र में जाले पड़ गए
ऐसी गर्मी है कि पीले फूल काले पड़ गए !