क‍िस विटामिन की कमी से मांसपेश‍ियों में होता है दर्द? आप भी जाने

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में शायद ही कोई हो, ज‍िसे कोई शारीर‍िक समस्‍याएं न हों। दरअसल, खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों को कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। शरीर को हेल्‍दी रखने के ल‍िए आपकी डाइट हेल्‍दी हाेनी चाह‍िए। इससे आपको सभी जरूरी पोषक तत्‍व जैसे व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स म‍िल पाते हैं।

अगर शरीर में इनकी कमी हो जाए तो कई दि‍क्‍कतें बढ़ सकती हैं। आपको बता दें क‍ि इस समय अगर सबसे ज्‍यादा कोई समस्‍या लोगों को परेशान कर रही है तो वो है शरीर में दर्द होना। कई लोगों काे मसल्‍स में दर्द होता है। इससे आपको उठने-बैठने और चलने फ‍िरने में भी द‍िक्‍कत होने लगती है। लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि हमारे मांसपेशि‍यों में दर्द क‍िस व‍िटा‍म‍िन की कमी से होता है?

अगर आपको अभी तक इसका जवाब नहीं मालूम तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। हम आपको बताएंगे क‍ि मांसपेश‍ियाें में क‍िस व‍िटाम‍िन की कमी से दर्द होता है और आप इसकी कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

व‍िटाम‍िन डी है ज‍िम्‍मेदार
आपको बता दें क‍ि मांसपेश‍ियाें में दर्द बना रहता है तो इसके पीछे व‍िटाम‍िन डी ज‍िम्‍मेदार हो सकता है। जब शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी होती है तो इससे आपके पैरों, एड़ि‍यों या फ‍िर हाथों में दर्द हो सकता है। इससे आपको लगातार थकान भी महसूस हो सकती है। इससे हड्ड‍ियों के फ्रैक्‍चर होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार तो ह‍ड्ड‍ियों से कट की आवाज भी आ सकती है।

व‍िटाम‍िन बी12 की कमी बढ़ा देती है दर्द
व‍िटाम‍िन डी के साथ-साथ व‍िटाम‍िन बी 12 की कमी से भी मसल्‍स में दर्द हो सकता है। इसकी कमी से भी जोड़ाें में दर्द होता है। साथ ही पैराें और हाथों में भी अकड़न महसूस हो सकती है। अगर इस पर ध्‍यान नहीं दि‍या गया तो खून की कमी भी हाे सकती है। ऐसे में आपको कमजोरी और थकान हो सकती है।

यह भी पढ़ें: इन 3 व‍िटाम‍िन्‍स की कमी से बिगड़ सकती है मेंटल हेल्‍थ, समय रहते करें बचाव; वरना बाद में होगा पछतावा

कैसे करें व‍िटामि‍न डी की कमी को पूरा?
सनराइज के टाइम पर धूप में जरूर बैठें।
मशरूम, सी फूड, संतरा, दूध और दही को डाइट में शाम‍िल करें।


बी12 की कमी को पूरा करेंगे ये फूड्स
सोया म‍िल्‍क
मशरूम
पालक
फोर्टिफाइड अनाज
दही
मौसमी फल

Related Articles

Back to top button