किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के रिहायशी इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, ठंड बढ़ी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। धाैलाधार सहित चंबा की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। किन्नौर के ऊपरी इलाके बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गए हैं। भारत-तिब्बत सीमा से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थाल छितकुल गांव में ढाई से तीन इंच बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद पूरी घाटी चांदी की तरह चमक उठी है। छितकुल में सीजन की यह दूसरी बर्फबारी है। बर्फबारी की वजह से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और निचले क्षेत्र रामपुर में भी ठंड बढ़ गई है। रामपुर में सुबह से हल्के बादल छाए हैं। शिमला में धूप खिली हुई है।

बर्फबारी से मनाली-लेह के साथ कोकसर से रोहतांग व ग्रांफू-लोसर मार्ग बंद

जनजातीय जिले लाहाैल-स्पीति में बुधवार सुबह से घाटी में रुक-रुक बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के साथ कोकसर से रोहतांग व ग्रांफू-लोसर मार्ग बंद हो गया है। वहीं मनाली से अटल टनल व कोकसर बहाल है। रोहतांग व कुंजम दर्रा में 15-15 और कोकसर में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं हल्की बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब मस्ती की है।

11 नवंबर तक ऐसा रहेगा माैसम

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर, चंबा और कुल्लू जिले में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि कांगड़ा, मंडी, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। धाैलाधार सहित चंबा की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। किन्नौर के ऊपरी इलाके बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गए हैं। भारत-तिब्बत सीमा से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थाल छितकुल गांव में ढाई से तीन इंच बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद पूरी घाटी चांदी की तरह चमक उठी है। छितकुल में सीजन की यह दूसरी बर्फबारी है। बर्फबारी की वजह से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और निचले क्षेत्र रामपुर में भी ठंड बढ़ गई है। रामपुर में सुबह से हल्के बादल छाए हैं। शिमला में धूप खिली हुई है।

Related Articles

Back to top button