नेटफ्लिक्स नहीं इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, नया होगा Spy Thriller का ठिकाना

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ने के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही है। फिल्म 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तब से नंबर 1 बनी हुई है। इतना ही नहीं यह भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस बीच धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर आ गया है और इसका पहला पोस्टर और टाइटल भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।

नए ठिकाने पर मिलेगी ‘धुरंधर 2’
इस बीच यह भी पता चल गया है कि धुरंधर 2 जिसका टाइटल ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) है थिएटर के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और यह नेटफ्लिक्स (Netflix) नहीं है। तो आइए जानते हैं आखिर थिएटर के बाद धुरंधर 2 का नया ठिकाना कौन सा होगा?

शानदार ‘धुरंधर 2’ का टीजर
मेकर्स ने धुरंधर द रिवेंज का शानदार टीजर रिलीज कर दिया है। जो पहले से और भी ज्यादा खतरनाक और बवाल नजर आ रहा है। टीजर से पता चलता है कि पार्ट 2 में रणवीर सिंह के किरदार हम्जा के पास्ट को दिखाया जाएगा और बताया जाएगा कि आखिर वह आया कहां से और कौन है। वहीं टीजर के आखिर में उरी के फेमस डायलॉग को डाला गया है- ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’।

हालांकि ये पता लगाना मुश्किल है कि इसका उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से कोई कनेक्शन है भी या नहीं लेकिन इस फिल्म में आदित्य धर का विजन और भी बड़ा और धांसू देखने को मिलेगा ये तो पक्का है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
टीजर में यह हिंट भी दे दिया गया है कि थिएटर के बाद आखिर किस प्लेटफॉर्म पर धुरंधर 2 दस्तक देने वाली है। तो आपको बता दें कि इस बार नेटफ्लिक्स नहीं बल्कि जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं। टीजर और पोस्टर दोनों में ही जियो हॉटस्टार और स्टार गोल्ड का लोगो है जिससे पता चलता है कि टीवी पर इसके राइट्स स्टार गोल्ड और ओटीटी पर जियो हॉटस्टार के पास। हालांकि रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2019 को थिएटर्स में रिलीज होगी और इसकी टक्कर यश की मोस्ट अवेटेड टॉक्सिक से होगी। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं वहीं संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। हालांकि पार्ट 2 में अक्षय खन्ना नजर आएंगे या नहीं यह अभी कंफर्म नहीं है।

Related Articles

Back to top button