कनाडा से रिश्ते बेहतर करने की तैयारी, एनएसए अजीत डोभाल ने कनाडा में उच्च स्तरीय बैठकें की

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कनाडा दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कनाडा की एनएसए से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली और संबंध बेहतर करने के लिए कई कदमों पर सहमति बनी। दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में इस दौरे की काफी अहमियत है।

दोनों देशों के संबंधों को बेहतर करने की तैयारी
दोनों देशों के संबंधों को फिर से मजबूत करने के प्रयासों की दिशा में यह बातचीत अहम मानी जा रही है। डोभाल ने कनाडा के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह बैठक दोनों देशों के बीच नियमित द्विपक्षीय सुरक्षा वार्ता का हिस्सा थी।

दोनों पक्षों ने अपने राष्ट्रों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए चल रहीं पहल की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन मामलों पर भविष्य के सहयोग के लिए एक साझा कार्य योजना पर भी सहमति जताई। इस कदम से अधिक व्यावहारिक संयुक्त प्रयासों की राह बनेगी।

Related Articles

Back to top button