विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम करने वाले नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

खुफिया विभाग के इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने विशेष ऑपरेशन के तहत कपूरथला में हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पांच पिस्टल बरामद हुई हैं। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों के पास से 7.65 एमएम के 5 देसी पिस्टल बरामद किए गए हैं। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि जल्द ही प्रेसवार्ता करके पूरा नेटवर्क का खुलासा करेंगे।

जिला पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोग फिलीपींस और यूएई में रहने वाले विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश से गैर-कानूनी हथियार खरीदे थे और उन्हें क्रिमिनल गैंग को सप्लाई कर रहे थे।

बरामद हथियारों का इस्तेमाल इलाके में फायरिंग और जबरन वसूली की गतिविधियों के लिए किया जाना था। आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button