Vaibhav Suryavanshi को जल्द मिलेगा इंडिया डेब्यू का मौका?

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने पर बधाई दी। आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल फाइनल मैच में विराट कोहली के बल्ले से नाबाद 75 रन निकले और उनकी पारी ने आरसीबी को दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया।

Vaibhav Suryavanshi के इंडिया डेब्यू पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, आरसीबी के अलावा बीसीसीआई के सचिव ने युवा सेंसेशन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनकी तारीफ की। बिहार के युवा बैटर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार परफॉर्म किया, जहां उन्होंने पूरे सीजन 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए।

15 साल और 65 दिन की उम्र में वैभव ने आईपीएल में नया रिकॉर्ड बनाया। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन के नाम रहा, जिन्होंने 23 साल और 231 दिन की उम्र में साल 2025 में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। शुभमन गिल ने साल 2023 में 23 साल और 263 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की थी।

खिताबी मैच के बाद रिपोर्ट्स से बातचीत करते हुए देवजीत सैकिया (BCCI Secretary Devajit Saikia on Vaibhav Suryavanshi) ने वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू की बढ़ती मांग पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वैभव एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य काफी उज्जवल हैं। बीसीसीआई उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के टॉप लेवल तक पहुंचाने के लिए हर मुमकिन मदद करेगा। सैकिया ने कहा,

“ये कमाल का सीजन था। मैं उम्मीद करता हूं कि इस IPL के दौरान सभी फैंस का समय अच्छा बीता, और लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट जीतने के लिए RCB को बधाई। वैभव सूर्यवंशी एक शानदार खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं, और उनका भविष्य उज्ज्वल है। BCCI उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक ले जाने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।”

IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार IPL जीतने पर BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने भी रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु को बधाई दी।

रिपोर्टरों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, “मैं RCB को लगातार दूसरी बार IPL जीतने पर बधाई देता हूं। मैच अहमदाबाद में हो रहा था, लेकिन RCB के कई फैंस मैच देखने आए थे। क्रिकेट में ये बहुत बड़ी जीत थी।IPL क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग है। ये BCCI की बहुत बड़ी उपलब्धि है।”

Related Articles

Back to top button