भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क ने जताई चिंता

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि भारत में जन्म दर में गिरावट आई है और यह प्रतिस्थापन स्तर (रिप्लेसमेंट) से नीचे गिर गई है। प्रतिस्थापन वह स्तर है जिसके स्थिर रहने पर जनसंख्या न बढ़ती है और न घटती है।

मस्क ने एकस पर पोस्ट किया, भारत की जन्म दर प्रतिस्थापन स्तर से नीचे गिर गई है। अधिक पढ़े-लिखे लोगों में, भारत की जन्म दर कई साल पहले ही प्रतिस्थापन स्तर से नीचे चली गई थी।

मस्क ने मीडिया आउटलेट एएफ पोस्ट के आंकड़ों का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि भारत की प्रजनन दर देश के इतिहास में पहली बार प्रतिस्थापन से नीचे गिर गई है। केवल एक दशक में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2.3 से घटकर 1.9 हो गई है।

दिल्ली की प्रजनन दर 1.2 है, जो फिनलैंड से भी कम है। एएफ पोस्ट ने द इकोनामिस्ट के चार जून के एक लेख का हवाला दिया जिसका शीर्षक था ‘भारत की जनसंख्या जल्द ही घटने लगेगी’।

Related Articles

Back to top button