जिम्बाब्वे की पहली महिला इंटरनेशनल अंपायर का 36 साल की उम्र में निधन

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम की पूर्व महिला तेज गेंदबाज और अंपायर सारा डैमबानेवाना का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। महीनों तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्होंने 12 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस बात की जानकारी दी। वह 2009 से 2014 तक जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रहीं। इसके बाद अंपायरिंग में कदम रखा। उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर अंपायरिंग की और इतिहास रचा। ऐसे की शुरुआत सारा ने अपने इंटरनेशनल अंपायरिंग करियर की शुरुआत सितंबर 2023 में की थी। इससे पहले वह अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बतौर अंपायर चुनी गई थीं और ऐसा करने वाली वह अपने देश की पहली महिला अंपायर थीं। साल 2024 में यूएई में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अंपायर की जिम्मेदारी संभाली। वह ऐसा करने वाली भी अपने देश की पहली महिला अंपायर थीं। साल 2025 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अंपायरिंग की थी। वह पहले ऐसे पैनल का हिस्सा रहीं जिसमें सभी महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने कुल 63 सीनियर इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की जिसमें 42 महिला टी20 इंटरनेशनल, 11 महिला वनडे और 10 पुरुष टी20 इंटरनेशनल शामिल रहे। घरेलू क्रिकेट में किया काम अंपायर बनने से पहले सारा ने अपने देश के घरेलू क्रिकेट को बेहतर बनाने में योगदान दिया। वह 2011 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जिम्बाब्वे टीम की सदस्य रही थीं। वह 2022 में अंपायरों के आईसीसी डेवलपमेंट पैनल का हिस्सा रहीं।

Related Articles

Back to top button