
बांग्लादेश में सैकड़ों गारमेंट फैक्ट्रियों का कामकाज प्रभावित हुआ है। कम वेतन और बढ़ती महंगाई को लेकर मजदूरों को प्रदर्शनों ने देश के औद्योगिक केंद्रों को हिलाकर रखा दिया है।
सोमवार को ढाका के मीरपुर औद्योगिक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात था। वहीं, सावर, अशुलिया और गाजीपुर इलाकों में लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं।
शनिवार को विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद लगभग 500 फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं, जिन्हें पुलिस के आंसू गैस के गोलों और साउंड ग्रेनेड का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनों को शांत करने के लिए, बांग्लादेश ने रविवार को एक नया वेतन बोर्ड गठित किया, जो गारमेंट मजदूरों के न्यूनतम वेतन की समीक्षा करेगा। इस बीच, प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपने मंत्रियों और सलाहकारों के साथ आपातकालीन बैठक की।
मजदूर 30,000 टका के न्यूनतम मासिक वेतन की मांग कर रहे हैं, जो मौजूदा 12, 500 टका के वेतन से दोगुने से भी अधिक है। बांग्लादेश का गारमेंट उद्योग लगभग 38 अरब डॉलर का है और यह निर्यात से होने वाली कमाई और रोजगार का प्रमुख स्रोत है।



